1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. गुना का निर्भया कांड, युवती से हैवानियत करने वाले आरोपियों के ठिकानों पर चला शासन का बुलडोजर, जमींदोज हुए मकान

गुना का निर्भया कांड, युवती से हैवानियत करने वाले आरोपियों के ठिकानों पर चला शासन का बुलडोजर, जमींदोज हुए मकान

 Written By: India TV MP Bureau Desk
 Published : Aug 05, 2026 10:50 am IST,  Updated : Aug 05, 2026 10:50 am IST

गुना के गादेर के पास जंगल में मंदिर से दर्शन करके लौट रहे एक इंजीनियर से मारपीट और उसकी मंगेतर से हैवानियत के आरोपियों के ठिकानों पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिए हैं।

mp news- India TV Hindi
आरोपियों के ठिकानों पर चला बुलडोजर। Image Source : INDIA TV

मध्यप्रदेश के गुना जिले से हाल ही में निर्भया कांड जैसी बर्बरता का मामला सामने आया, जिसने सबको हिलाकर रख दिया। गुना जिले के नेशनल हाईवे पर गादेर के समीप स्थित जंगल में इंजीनियर और उनकी मंगेतर के साथ हुए सामूहिक गैंगरेप, बर्बरता और लूटपाट के मामले में प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ बेहद सख्त रुख अपनाया है। घटना के महज़ 24 घंटे के भीतर सभी पांचों आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के बाद, अब राजस्व व वन विभाग की संयुक्त टीम ने बोरखेड़ा गांव पहुंचकर आरोपियों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमणों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया है।

वन भूमि पर बने अवैध मकानों को जेसीबी से किया जमींदोज

आरोपियों की पहचान होते ही प्रशासन ने उनके आपराधिक रिकॉर्ड और उनके द्वारा किए गए अवैध निर्माणों की कुंडली खंगालना शुरू कर दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा कर रह रहे थे। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देश पर वन विभाग और प्रशासनिक अमले ने भारी पुलिस बल के साथ बोरखेड़ा गांव में आरोपियों के अवैध ठिकानों पर जेसीबी चलाकर अतिक्रमण को पूरी तरह जमींदोज कर दिया। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जघन्य अपराधों में लिप्त अपराधियों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर से कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

दर्शन कर लौट रहे दंपत्ति को पंचर का झांसा बदमाशों ने बनाया था शिकार

घटना गत गुरुवार रात करीब 8 बजे की है। मूलत कोलकाता निवासी 26 वर्षीय पीड़िता अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से हनुमान टेकरी मंदिर से दर्शन कर लौट रही थी। पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए एक बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने पंक्चर होने का झांसा देकर उनकी गाड़ी रुकवा ली। जैसे ही बाइक रुकी, बदमाशों ने चाबी निकाल ली और युवती के बाल पकडऱ घसीटते हुए एबी रोड किनारे घने अंधेरे जंगल में ले गए। जंगल में पहुंचकर आरोपियों ने फोन करके अपने तीन और साथियों को बुला लिया।

क्रूरता की हद पार, प्राईवेट में लकड़ी घुसाने का प्रयास, बहने लगा था खून

बदमाशों ने मिलकर युवक और युवती को डंडों और थप्पड़ों से बुरी तरह पीटा। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर उनके मोबाइल, पर्स और बाइक छीन ली। युवक को बंधक बनाकर जंगल में दूसरी तरफ ले जाया गया, जबकि तीन दरिंदों ने पीडि़ता के कपड़े फाड़ दिए और बारी-बारी से उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। पीडि़ता ने खुद को बचाने के लिए कड़ा संघर्ष किया, आरोपियों को नोंचा और काटा, लेकिन हैवानों ने उसके ही कपड़ों से हाथ बांध दिए। जब युवती चिल्लाई, तो एक आरोपी ने क्रूरता की हदें पार करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी घुसाने का प्रयास किया, जिससे खून बहने लगा। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक सतर्क राहगीर की नजर पड़ी, जिसने तुरंत गश्त पर मौजूद डायल 112 को इसकी सूचना दी। पुलिस की गाडिय़ां सायरन बजाते हुए जैसे ही मौके पर पहुंचीं, पकड़े जाने के डर से सभी आरोपी वहां से भाग खड़े हुए।

यह थे आरोपी?

पकड़े गए आरोपी

पकड़े गए आरोपियों में बबलू बंजारा (23) पुत्र हीरालाल बंजारा निवासी ग्राम बोरखेड़ा थाना धरनावदा, छोटू बंजारा (28) पुत्र मांगीलाल बंजारा निवासी ग्राम खजरा थाना राघौगढ़, सरदार बंजारा (30) पुत्र कर्मा उर्फ करम सिंह बंजारा निवासी ग्राम विन्याकी थाना राघौगढ़, महेंद्र बंजारा एवं (20) पुत्र गब्बा बंजारा, निवासी ग्राम बोरखेड़ा थाना धरनावदा, दिनेश बंजारा (28) पुत्र गब्बा बंजारा, निवासी ग्राम बोरखेड़ा थाना धरनावदा शामिल हैं। इनमें दिनेश बंजारा पर पूर्व से दुष्कर्म का मामला दर्ज है। गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। प्रशासन ने भी अब कार्रवाई की है। आरोपियों ने वन विभाग की टीम पर निर्माण कर और कब्जा कर रखा था। उसे चिन्हित कर आज जेसीबी से हटाया गया।

(गुना से रितेश सिंह की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र के जलगांव में नशीला पदार्थ खिलाकर आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप, 8 लोगों के खिलाफ FIR

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।