1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. बेटी पैदा होने पर सैलून मालिक की खुशियों का ठिकाना नहीं, मुफ्त में काटे बाल

बेटी पैदा होने पर सैलून मालिक की खुशियों का ठिकाना नहीं, मुफ्त में काटे बाल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 05, 2021 02:09 pm IST,  Updated : Jan 05, 2021 02:51 pm IST

बेटी पैदा होने पर कुछ अलग तरीके से जश्न मनाने का फैसला किया। सलमान ने 4 जनवरी को अपने सैलून में आनेवाले सभी ग्राहकों को मुफ्त में सेवाएं दी।

बेटी पैदा होने पर सैलून मालिक की खुशियों का ठिकाना नहीं, मुफ्त में काटे बाल- India TV Hindi
बेटी पैदा होने पर सैलून मालिक की खुशियों का ठिकाना नहीं, मुफ्त में काटे बाल Image Source : ANI/TWITTER

ग्वालियर: देश में जहां बेटियों के प्रति लोगों की मानसिकता आज भी पूरी तरह नहीं बदल पाई है वहीं ग्वालियर के एक सैलून मालिक ने बेटी पैदा होने पर अपनी शॉप में मुफ्त सर्विस दी। सलमान नाम के इस सैलून मालिक के जब बैटी पैदा हुई तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने बेटी पैदा होने पर कुछ अलग तरीके से जश्न मनाने का फैसला किया। सलमान ने 4 जनवरी को अपने सैलून में आनेवाले सभी ग्राहकों को मुफ्त में सेवाएं दी। 

ग्वालियर शहर में सलमान के तीन सैलून हैं। इन तीनों सैलून में 4 जनवरी को जितने भी ग्राहक बाल कटवाने, शेविंग कराने आए, किसी से एक भी पैसा नहीं लिया गया। सलमान ने यह ऐलान कर दिया था कि बेटी पैदा होने के जश्न में उसके सैलून में मुफ्त सेवाएं दी जाएंगी। इस बाबत उसने एक पोस्टर भी अपनी दुकान के आगे लगवाया जिसमें लिखा था-घर में बेटी आने की खुशी में 4 जनवरी 2021 को हमारे सैलून फ्री रहेंगे। 

पढ़ें: मुरादनगर श्मशान हादसे का मुख्य आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी गिरफ्तार

पढ़ें:-किसानों के साथ बातचीत के बाद कृषि मंत्री का पहला बयान, कहा- "चर्चा का माहौल अच्छा था लेकिन..."

पढ़ें:- मुठभेड़ में मारे गए तीन ‘आतंकवादियों’ के परिवारों ने मांगे उनके शव, उमर-महबूबा ने की जांच की मांग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।