1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेशः पति ने दिनदहाड़े बाजार में पत्नी का काट दिया दोनों हाथ, 10 दिन से किया था बेघर

मध्य प्रदेशः पति ने दिनदहाड़े बाजार में पत्नी का काट दिया दोनों हाथ, 10 दिन से किया था बेघर

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Oct 22, 2025 02:50 pm IST,  Updated : Oct 22, 2025 02:55 pm IST

राजगढ़ जिले के ब्यावरा में एक शख्स ने अपनी पत्नी के दोनों हाथ काट दिया। पत्नी की हालत नाजुक है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घायल महिला को अस्पताल में ले जाते लोग- India TV Hindi
घायल महिला को अस्पताल में ले जाते लोग Image Source : REPORTER

राजगढ़ः राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर से सोमवार सुबह एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। यहां एक पति ने शराब के नशे में दिनदहाड़े सारे बाजार अपनी पत्नी पर हंसीये से हमलाकर दोनों हाथ काट दिए। यह घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई। दरअसल ब्यावरा शहर के कोली मोहल्ला निवासी सविता शाक्यवार ने बताया कि वह काम कर घर लौट रही थी। इसी दौरान ज्योति कॉन्वेंट स्कूल के पास उसके पति ने हंसीये से हमलाकर दोनों हाथ काट दिए। 

बचाने आए लोगों पर भी किया हमला

इस दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस बीच लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया तो पति ने उन पर भी हमला करने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल महिला को ब्यावरा से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की बात अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

महिला की हालत गंभीर

ब्यावरा सिविल अस्पताल के एएसआई राकेश शर्मा ने बताया कि सुबह 8:50 पर डायल हंड्रेड पर सूचना मिली थी कि एक महिला पर उसके पति ने हमला कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे तो महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में थी। जिसे तत्काल डायल 112 की मदद से सिविल अस्पताल ब्यावरा में भर्ती कराया गया। जहां महिला का उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलने पर तहसीलदार सहित थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और महिला के बयान दर्ज किए।

10 दिनों से महिला और बच्चों को निकाल दिया था घर से बाहर 

घायल महिला सविता बाई ने बताया कि उसका पति आए दिन शराब के नशे में उनसे झगड़ा करता रहता है। 10 दिन पहले भी महिला और बच्चों को पति के द्वारा घर से बाहर निकाल दिया गया। तभी से महिला और उसके बच्चे एक मंदिर में सो रहे थे। महिला ने बताया कि पति आए दिन दोनों हाथ काट देने की धमकी देता था और आज उसने हंसीये से हमला कर दिया। महिला ने कहा कि पति की कई बार पुलिस से भी शिकायत की गई लेकिन पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

रिपोर्ट- गोविंद सोनी, राजगढ़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।