1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. प्रहलाद पटेल को बीजेपी आलाकमान क्यों लड़ा रहा विधानसभा चुनाव? इंडिया टीवी चुनाव मंच पर उन्होंने किया खुलासा

प्रहलाद पटेल को बीजेपी आलाकमान क्यों लड़ा रहा विधानसभा चुनाव? इंडिया टीवी चुनाव मंच पर उन्होंने किया खुलासा

 Published : Oct 15, 2023 12:43 pm IST,  Updated : Oct 15, 2023 02:18 pm IST

प्रहलाद पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ और कांग्रेस का आस्तित्व संकट में है। इन चुनावों में प्रदेश की जनता उनका सफाया कर देगी और एक बार फिर से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आएगी।

Prahlad Patel- India TV Hindi
प्रहलाद पटेल Image Source : FILE

Chunav Manch: मध्य प्रदेश में चुनावी आगाज हो चुका है। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच मुख्य लड़ाई मानी जा रही है। इन चुनावों में उस समय सबको आश्चर्य हुआ जब बीजेपी ने प्रदेश तीन केंद्रीय मंत्री सहित सात सांसदों को विधानसभा चुनावों उतार दिया। इनमें से एक नाम केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल का भी एक नाम था। इंडिया टीवी चुनाव मंच पर बताया कि उन्हें कुछ समय पहले ही आलाकमान से बताया गया कि उन्हें चुनाव लड़ना है। पटेल ने कहा कि पार्टी का एक समर्पित कार्यकर्ता होने के नाते उन्होंने पार्टी का आदेश स्वीकार किया। उन्होंने कहा पार्टी ने विधानसभा चुनावों का टिकट देकर उन्हें एक बार फिर से अपनी आम जनता के लिए और भी नजदीक से सेवा करने का मौका दिया है।

कांग्रेस देश में लगा रही है आग- प्रहलाद पटेल 

प्रहलाद पटेल ने आरोप लगते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का देश में आग लगाने का पुराना इतिहास रहा है। इस समय भी कांग्रेस यही काम कर रही है। एक राज्य में जातिगत जनगणना होती है और अब राहुल गांधी जाति के नाम पर देश में आग लगाने का काम रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी से मेरा निवेदन है कि वह चुनावों के समय प्रदेश में आग लगाने का काम ना करें। पूरे प्रदेश की जनता जानती है कि कांग्रेस की इसके पीछे की क्या मंशा है, इसलिए वह ऐसा ना करें।  

कमलनाथ सरकार ने 15 महीनों में किया जबरदस्त भ्रष्टाचार- प्रहलाद पटेल 

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने 15 महीनों में जबरदस्त भ्रष्टाचार किया। जनता परेशान हो गई थी। वह अपने जिस छिंदवाडा मॉडल की बात करते हैं वह भ्रष्टाचार और दलाली भरा हुआ था। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पर सवाल उठाए थे। सरकारी धन का बंदरबांट किया गया था। अपनी चहेती कंपनी को करोड़ों रुपयों का भुगतान किया गया, लेकिन काम एक भी नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा में संसाधन और मौके खूब हैं लेकिन कमलनाथ ने सिवाय बर्बादी के कुछ नहीं किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।