1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. इंदौर के खजराना मंदिर की दान पेटी से निकल रही विदेशी मुद्राएं और घड़ियां

इंदौर के खजराना मंदिर की दान पेटी से निकल रही विदेशी मुद्राएं और घड़ियां

 Reported By: IANS
 Published : Feb 11, 2021 10:54 am IST,  Updated : Feb 11, 2021 10:54 am IST

मध्य प्रदेश के मिनी मुम्बई के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियां खेालने का क्रम जारी है। इन दानपेटियों में विदेशी मुद्राएं और घड़ियां तक निकल रही हैं।

इंदौर के खजराना मंदिर...- India TV Hindi
इंदौर के खजराना मंदिर की दान पेटी से निकल रही विदेशी मुद्राएं और घड़ियां Image Source : IANS

इंदौर: मध्य प्रदेश के मिनी मुम्बई के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियां खेालने का क्रम जारी है। इन दानपेटियों में विदेशी मुद्राएं और घड़ियां तक निकल रही हैं। बताया गया है कि खजराना गणेश मंदिर में 35 दान पेटियां हैं जिन्हें खोला जा रहा है। ये दान पेटियां कोरोना काल के बाद खोली जा रही हैं। इन दान पेटियों में नकदी, स्वर्ण आभूषण के अलावा विदेशी मुद्राएं और घड़ियां भी निकल रही हैं।

खजराना गणेश मंदिर प्रबंध समिति के प्रबंधक प्रकाश दुबे ने बताया कि कोरोना काल के बाद अब खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियों को खोला गया है। खजराना गणेश मंदिर के श्रृद्धालुओं ने मुक्त-हस्त से दान किया है।

मंदिर में लगभग 35 पेटियां है, इनमें से आधी से अधिक दान पेटियां खोली जा चुकी हैं। अभी तक इन पेटियों से लगभग साढ़े 45 लाख की राशि निकली है। भक्तों ने स्वर्ण आभूषण, विदेशी मुद्रा और एक विदेशी घड़ी भी दान की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।