1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. जबलपुर: बिन नंबर प्लेट की कार ने खाना खा रहे 13 मजदूरों को रौंदा, 2 की मौत, 11 घायल, एक की हालत गंभीर

जबलपुर: बिन नंबर प्लेट की कार ने खाना खा रहे 13 मजदूरों को रौंदा, 2 की मौत, 11 घायल, एक की हालत गंभीर

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jan 18, 2026 05:58 pm IST,  Updated : Jan 18, 2026 11:54 pm IST

सड़क में रेलिंग लगाने का काम कर रहे मजदूर दोपहर में ब्रेक लेकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार13 लोगों को रौंदते हुए चली गई। इनमें से दो की मौत हो चुकी है और 11 घायल हैं। कार में नंबर प्लेट भी नहीं थी।

Car Accidnet- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FREEPIK

मध्य प्रदेश के जबलपुर में रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने 13 मजदूरों को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना दोपहर 2 बजे बरेला पुलिस स्टेशन के अंदर सिग्मा कॉलोनी के सामने एकता चौक के पास हुई, जब ये मजदूर लंच कर रहे थे। हादसे

एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस पल्लवी शुक्ला ने बताया कि हादसे का शिकार हुए सभी मजदूर रोड डिवाइडर रेलिंग लगाने का काम कर रहे थे। दोपहर के समय काम से ब्रेक लेकर वह खाना खा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया।

कार में नहीं थी नंबर प्लेट

एएसपी शुक्ला ने कहा, "फरार कार ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। हादसे का शिकार हुए लोग मंडला जिले के रहने वाले हैं। इनमें से दो की मौत हो चुकी है और 11 घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। सभी घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव भी इसी अस्पताल में रखे गए हैं। एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कार पर रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं थी।

दो महिलाओं की मौत

बताया जा रहा है कि जान गंवाने वाली दोनों महिलाएं हैं। ये लोग ग्रिल में पेंटिंग का काम कर रहे थे। दोपहर के समय सभी लोग सड़क किनारे बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार उन्हें रौंदती हुई निकल गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार ड्राइवर ने गाड़ी रोकने की कोई कोशिश नहीं की। कई लोगों का कहना है कि मजदूरों को कुचलने वाली कार सफेद रंग की क्रेटा थी।

(जबलपुर से देबाजीत देब की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

दिव्यांग फैन ने मांगा भारत-न्यूजीलैंड मैच का टिकट, सीएम मोहन यादव ने पल में पूरी कर दी मुराद

VIDEO: एक-दूसरे का बाल खींचा, रोड पर उठाकर पटक दिया, बीच सड़क पर भिड़ गईं दो लड़कियां

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।