1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. VIDEO: एक-दूसरे का बाल खींचा, रोड पर उठाकर पटक दिया, बीच सड़क पर भिड़ गईं दो लड़कियां

VIDEO: एक-दूसरे का बाल खींचा, रोड पर उठाकर पटक दिया, बीच सड़क पर भिड़ गईं दो लड़कियां

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jan 17, 2026 11:37 pm IST,  Updated : Jan 17, 2026 11:43 pm IST

मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था और सामाजिक मर्यादा पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बीच सड़क पर दो युवतियों के बीच जमकर गुत्थम-गुत्थी हुई। देखते ही देखते सड़क कुश्ती की अखाड़े में तब्दील हो गई।

रोड पर भिड़ी लड़कियां- India TV Hindi
रोड पर भिड़ी लड़कियां Image Source : REPORTER

अनूपपुरः मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में दो लड़कियां रोड पर आपस में भिड़ गईं। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों युवतियां एक-दूसरे को पटक-पटक कर पीटती नजर आईं। मौके पर पहुंची दो महिलाओं ने लड़कियों को अलग किया और मामला शांत करवाया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

मारपीट देखने रोड पर जुट गई भीड़

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना व्यस्त सड़क पर हुई, जहां अचानक दोनों युवतियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों ने सरेआम हाथापाई शुरू कर दी। सड़क पर चल रहे वाहन रुक गए, यातायात प्रभावित हुआ और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। हैरानी की बात यह रही कि काफी देर तक लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटाई। हालांकि काफी देर के बाद दो महिलाएं आईं और दोनों को अलग किया। 

मारपीट का वीडियो वायरल

मारपीट के दौरान दोनों युवतियां एक-दूसरे को जमीन पर पटकती और घसीटती दिखीं। इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। 

पुलिस कर रही मामले की जांच

सूत्रों के अनुसार, मारपीट के पीछे आपसी विवाद या पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वीडियो की सत्यता की पुष्टि के बाद संबंधित युवतियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन और पुलिस से आमजन ने मांग की है कि ऐसी घटनाओं पर सख्ती बरती जाए, ताकि भविष्य में कोई भी बीच सड़क कानून को चुनौती देने की हिम्मत न कर सके।

रिपोर्ट- विशाल खंडेलवाल 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।