1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. पूर्व CM कमलनाथ ने CM शिवराज सिंह चौहान के स्वस्थ होने की प्रार्थना की

पूर्व CM कमलनाथ ने CM शिवराज सिंह चौहान के स्वस्थ होने की प्रार्थना की

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 25, 2020 01:26 pm IST,  Updated : Jul 25, 2020 01:28 pm IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। शिवराज सिंह चौहान के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है।

पूर्व CM कमलनाथ ने CM शिवराज सिंह चौहान के स्वस्थ होने की प्रार्थना की- India TV Hindi
पूर्व CM कमलनाथ ने CM शिवराज सिंह चौहान के स्वस्थ होने की प्रार्थना की Image Source : INDIA TV

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। शिवराज सिंह चौहान के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है। कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, "मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

बता दें कि शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि वह कोरोना पॉजिटिव हैं। उन्होंने कहा, "मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, मुझे COVID-19 के लक्षण आ रहे थे, टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारन्टीन में चले जाएँ।"

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "मैं COVID-19 की सभी गाइडलाइन्स का पालन कर रहा हूँ। डॉक्टर की सलाह के अनुसार स्वयं को क्वारन्टीन करूंगा। मेरी प्रदेश की जनता से अपील है कि सावधानी रखें, जरा सी असावधानी कोरोना को निमंत्रण देती है। मैंने कोरोना से बचने के हर संभव प्रयास किए लेकिन अनेक विषयों को लेकर लोग मिलते थे।"

चौहान ने एक दूसरे ट्वीट में लिखा, "COVID-19 का समय पर इलाज होता है तो व्यक्ति बिल्कुल ठीक हो जाता है। मैं 25 मार्च से प्रत्येक शाम को कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक करता रहा हूँ। मैं यथासंभव अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोरोना की समीक्षा करने का प्रयास करूंगा।"

उन्होंने लिखा, "मेरी अनुपस्थिति में अब यह बैठक गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, नगरीय विकास एवं प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी करेंगे। मैं स्वयं भी इलाज के दौरान प्रदेश में COVID-19 नियंत्रण के हरसंभव प्रयास करता रहूंगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।