1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. भोपाल: स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा पर हुई कार्रवाई, पत्नी की पिटाई करते वीडियो हुआ वायरल

भोपाल: स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा पर हुई कार्रवाई, पत्नी की पिटाई करते वीडियो हुआ वायरल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 28, 2020 01:28 pm IST,  Updated : Sep 28, 2020 01:28 pm IST

सीनियर आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा को  लोक अभियोजन के स्पेशल डीजी पद से हटा दिया गया है। पुरुषोत्तम शर्मा पर यह कार्रवाई पत्नी की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद की गई है। 

Bhopal, DG Purushotam sharma- India TV Hindi
भोपाल: स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा पर हुई कार्रवाई,  पत्नी की पिटाई करते वीडियो हुआ वायरल Image Source : INDIA TV

भोपाल: सीनियर आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा को  लोक अभियोजन के स्पेशल डीजी पद से हटा दिया गया है। पुरुषोत्तम शर्मा पर यह कार्रवाई पत्नी की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद की गई है। इस वीडियो में पुरुषोत्तम शर्मा पत्नी की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस वीडियो को उनके बेटे ने उस वक्त बनाया जब वह अपनी पत्नी को पीट रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ जिसके बाद खुद स्पेशल डीजी को मीडिया के सामने आकर सफाई देनी पड़ी।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा द्वारा पत्नी की पिटाई किए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। राज्य में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सीनियर अधिकारी अपनी पत्नी की पिटाई कर रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि पुलिस अधिकारी पत्नी को जमीन पर गिरा देता है और उसकी बेरहमी से पिटाई कर रहा है। इस दौरान घर में मौजूद कर्मचारी बीच बचाव करने की कोशिश करते हैं।

सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल वीडियो से एक बात साफ हो रही है कि विवाद की वजह पुलिस अधिकारी का किसी दूसरी महिला से संबंध होना है। इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच अरसे से विवाद चल रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।