1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. लद्दाख झड़प: इंदौर के ट्रांसपोर्टरों की घोषणा, "चीनी कम्पनियों के माल का परिवहन बंद"

लद्दाख झड़प: इंदौर के ट्रांसपोर्टरों की घोषणा, "चीनी कम्पनियों के माल का परिवहन बंद"

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 17, 2020 06:13 pm IST,  Updated : Jun 17, 2020 06:13 pm IST

 लद्दाख की गलवान घाटी में चीन के सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों के मारे जाने के विरोध में मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के ट्रांसपोर्टरों ने बुधवार को घोषणा की कि वे बृहस्पतिवार से चीनी कम्पनियों के माल की बुकिंग नहीं करेंगे।

लद्दाख झड़प: इंदौर के ट्रांसपोर्टरों की घोषणा, "चीनी कम्पनियों के माल का परिवहन बंद" - India TV Hindi
लद्दाख झड़प: इंदौर के ट्रांसपोर्टरों की घोषणा, "चीनी कम्पनियों के माल का परिवहन बंद"  Image Source : FILE

इंदौर:  लद्दाख की गलवान घाटी में चीन के सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों के मारे जाने के विरोध में मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के ट्रांसपोर्टरों ने बुधवार को घोषणा की कि वे बृहस्पतिवार से चीनी कम्पनियों के माल की बुकिंग नहीं करेंगे। इंदौर ट्रक ऑपरेटर्स एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सीएल मुकाती ने बताया, "हम लद्दाख झड़प में 20 भारतीय जवानों की शहादत से बेहद दु:खी हैं।

चीन की इस कायराना हरकत के खिलाफ हम परिवहन के लिये चीनी कम्पनियों के माल की बुकिंग बृहस्पतिवार से बंद करने जा रहे हैं।" उन्होंने बताया, "हम ट्रांसपोर्टरों के साथ ही ट्रक ड्राइवरों और हम्मालों से भी अपील कर रहे हैं कि वे चीनी कम्पनियों के माल का परिवहन बंद करने के हमारे फैसले को अमली जामा पहनाने में हमारा साथ दें।" मुकाती ने बताया कि इंदौर के ट्रांसपोर्टरों के पास करीब 45,000 छोटे-बड़े वाणिज्यिक वाहन हैं जिनके जरिये वे देश भर में माल पहुंचाते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।