1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्यप्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से सात लोगों की मौत, मृतकों में एक परिवार के तीन सदस्य भी शामिल

मध्यप्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से सात लोगों की मौत, मृतकों में एक परिवार के तीन सदस्य भी शामिल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 16, 2020 07:33 am IST,  Updated : Sep 16, 2020 09:42 am IST

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार को बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से तीन अलग-अलग घटनाओं में एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित सात लोगों की मौत हो गई

MP, lightening strike- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

दमोह (मध्यप्रदेश): मध्यप्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार को बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से तीन अलग-अलग घटनाओं में एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित सात लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। दमोह जिले के पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान ने बताया कि दमोह जिले में आज आकाशीय बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हुई है। ये घटनाएं जिले के तीन अलग-अलग गांवों में हुई हैं। 

उन्होंने कहा कि तेजगढ़ पुलिस थानांतर्गत ग्राम छोटी लमती गांव में एक खेत में काम कर रहे लोगों पर मंगलवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हुई है, जबकि एक घायल हुआ है। इनमें ड़वा गांव के लखन यादव (35), उसकी पत्नी सावित्री बाई (32) एवं उनके बेटे नरेंद्र (7) और ग्राम छोटी लमती निवासी जालम पुत्र रामलाल आदिवासी (21) एवं प्रेमबाई आदिवासी (50) शामिल हैं। 

उन्होंने कहा कि इस हादसे में लखन यादव का दूसरा बेटा छोटू यादव (12) गंभीर रूप से घायल हुआ है। चौहान ने बताया कि हादसे के वक्त ये सभी लोग खेत में काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, पटेरा पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम सतरिया में वज्रपात होने से प्रीतम (38) की मौत हुई है, जबकि कुंवरपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से गोपाल पटेल (48) की भी आज मौत हो गई। 

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।