1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. महाराष्ट्र के बाद MP से बुरी खबर, बोरवेल में दब गईं लोकेश की सांसें, जिंदगी की जंग हारा मासूम

महाराष्ट्र के बाद MP से बुरी खबर, बोरवेल में दब गईं लोकेश की सांसें, जिंदगी की जंग हारा मासूम

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Malaika Imam
 Published : Mar 15, 2023 06:53 am IST,  Updated : Mar 15, 2023 12:33 pm IST

खेत में काम करने के लिए मजदूरों के साथ-साथ उनके बच्चे भी पहुंचे हुए थे, तभी वहां कुछ बंदर आ गए और बच्चों के पीछे पड़ गए। बंदर से बचने के लिए बच्चे भागने लगे, तभी खेत के बीच में मौजूद खुले बोरवेल में लोकेश गिर गया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश से बुरी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश के विदिशा के खेरखेड़ी गांव में 7 साल का लोकेश बोरवेल में गिर गया था। 24 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मासूम को बोरवेल से निकाला गया, लेकिन वो जिंदगी की जंग हार गया। लोकेश मंगलवार को खेलते-खेलते खुले हुए बोरवेल में गिर गया था। बोरवेल 60 फीट का था और लोकेश करीब 43 फीट पर फंसा था। लोकेश को बचाने के लिए NDRF और SDRF के साथ स्थानीय प्रशासन की टीम लगी हुई थी।

बोरवेल से बाहर निकालने के बाद लोकेश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां वो 24 घंटे बाद जिंदगी की जंग हार गया। डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। कलेक्टर ने लोकेश के मौत की पुष्टि की है। इस दुखद घटना के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजन के लिए 4 लाख मुआवजे का ऐलान किया है। 

खेत में बच्चों के पीछे पड़ गए बंदर

बताया गया कि खेत में काम करने के लिए मजदूरों के साथ-साथ उनके बच्चे भी पहुंचे हुए थे, तभी वहां कुछ बंदर आ गए और बच्चों के पीछे पड़ गए। बंदर से बचने के लिए बच्चे भागने लगे, तभी खेत के बीच में मौजूद खुले बोरवेल में लोकेश गिर गया। तुरंत पुलिस और प्रशासन को खबर दी गई, जिसके बाद लोकेश को बचाने का रेस्क्यू शुरू किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन को करीब 24 घंटे चला।

लोकेश को निकाले जाने से पहले चाचा कुलदीप ने कहा, "खेत का जो बोर करवाया है शासन-प्रशासन उसको बुलाए। अगर शासन-प्रशासन कोई एक्शन नहीं ले सकता है, तो खुद जाकर उसके घर में आग लगाउंगा। उसमें आग लगा दूंगा..जिंदा ही जला डालूंगा उसे, यही मेरा कहना है, करना चाहिए..कार्रवाई करनी ही पड़ेगी।"

कल बोरवेल में गिरे बच्चे की इलाज के दौरान मौत 

इससे पहले महाराष्ट्र के अहमदनगर के कर्जत तालुका में बोरवेल में गिरे पांच साल बच्चा का बच्चा बोरवेल में गिर गया। अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। सोमवार शाम करीब 7:00 बजे बच्चा खेलते-खेलते 20 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। बच्चे के गिरते ही हड़कंप मच गया। फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। NDRF की पांच टीमें मौके पर पहुंची और करीब 8 घंटे के ऑपरेशन के बाद बच्चे को निकाल लिया गया। इसके बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान ही बच्चे की मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें- 

रूसी फाइटर जेट ने अमेरिकी ड्रोन क्यों गिराया? दुनिया की दो महाशक्तियों के बीच हुई टेंशन

यूपी: सपा महासचिव आजम खान की फिर बढ़ीं मुश्किलें, सील किया गया स्कूल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।