1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP से दक्षिण भारत तक कैसा रहेगा भाजपा का प्रदर्शन, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया ये दावा

MP से दक्षिण भारत तक कैसा रहेगा भाजपा का प्रदर्शन, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया ये दावा

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Jun 01, 2024 03:56 pm IST,  Updated : Jun 01, 2024 03:57 pm IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतने के साथ दक्षिण भारत में भी भाजपा को भारी बढ़त बनाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि साउथ में इस बार भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी।

शिवराज चौहान, पूर्व सीएम, मध्यप्रदेश। - India TV Hindi
शिवराज चौहान, पूर्व सीएम, मध्यप्रदेश। Image Source : PTI

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 का आज सातवां चरण और आखिरी दिन है। अब 4 जून को नतीजे आने हैं। चुनाव नतीजों से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दक्षिण भारत में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर बड़ा दावा किया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंडिया टीवी से बातचीत के दौरान कहा कि उन्होंने 15 राज्यो में प्रचार किया है। इस बार साउथ में आश्चर्यजनक परिणाम आएंगे। उन्होंने कहा कि तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु से लेकर केरल और अन्य सभी राज्यों में चुनावी नतीजे चौंकाने वाले होंगे।

पूर्व सीएम ने कहा कि तेलंगाना में अप्रत्याशित रूप से भाजपा की सीट बढ़ रही है और आंध्र प्रदेश में भी तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) के साथ हम सफलता प्राप्त कर रहे हैं। चौहान ने कहा कि साउथ में मोदी जी के प्रति लोगों में श्रद्धा और भक्ति का भाव है। 400 पार का नारा पार्टी का नहीं है, जनता का है और एनडीए* 400सीट पार कर रही है। मुसलमानों पर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि मुस्लिम और मंदिर का मुद्दा हमने नहीं उठाया है, बल्कि विपक्षियों ने भ्रम फैलाया। वह लोग मुस्लिम आरक्षण की बात कर रहे हैं यह उजागर करने के लिए उसे सच को बताया गया।

कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर क्या कहा

रामलला को फिर टेंट में करने की बात पर शिवराज ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ऐसे ही बयान देती है। उनके बयान सिद्ध करते हैं कि भगवान के प्रति ना उनकी श्रद्धा है और ना विश्वास है। वहां उन्होंने गोलियां चलवाई। राममंदिर का विरोध किया। इसे दुनिया ने देखा। राहुल गांधी के टाटा बाय बाय वाले बयान पर कहा कि यह राहुल गांधी का अंतिम प्रयास है। अब सिद्ध होगा कि राहुल गांधी का टाटा बाय-बाय हो रहा है। यह उन्होंने बचकानी सी बात की है। उन्होंने अपनी इमेज को और धूमिल किया है। मोदी जी के बारे में जो कुछ उन्होंने बोला है, उसके कारण जनता उन्हें टाटा बाय-बाय कर रही है। आज कांग्रेस के पास बचा क्या है। कांग्रेस ने सबको उलझाया है। धारा 370 से लेकर तमाम चीजों पर अमेठी और रायबरेली में राहुल को टाटा बाय-बाय है। मोदी जी के प्रति जबरदस्त विश्वास जनता के मन में है। 

एमपी को लेकर की ये भविष्यवाणी

शिवराज ने कहा कि मध्य प्रदेश में हम 29 सीट से जीतेंगे। भारी अंतर से जीतेंगे। राजगढ़ में दिग्विजय सिंह कोई चुनौती नहीं हैं। जनता दिग्विजय को अच्छे से जानती है। वहीं छिंदवाड़ा में कमलनाथ कर विश्वसनीयता खत्म हो गई है और जो उम्मीदवार है वह नेता है ही नहीं। जनता ने उन्हें कभी स्वीकार नहीं किया। मंडला में हम शानदार सीटों के साथ जीत रहे हैं। रतलाम में हम एक-एक लाख के अंतर से सीट जीतेंगे। चाहे ग्रामीण हो, जनजाति या आदिवासी सीट। सभी जगह से हमको भारी सफलता मिल रही है।  मुरैना में हम अच्छे मतों से जीत रहे हैं। खुद के मंत्री या राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल पर शिवराज ने कहा कि मैं एक विनम्र कार्यकर्ता हूं। मेरा कर्तव्य है संसद के रूप में दायित्व का निर्वाह करूंगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।