1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP Assembly Elections: कांग्रेस ने 4 सीटों पर बदले प्रत्याशी, सीएम शिवराज बोले- अब ये टिकट बदल पार्टी बन गई है

MP Assembly Elections: कांग्रेस ने 4 सीटों पर बदले प्रत्याशी, सीएम शिवराज बोले- अब ये टिकट बदल पार्टी बन गई है

 Reported By: Anurag Amitabh, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Oct 25, 2023 05:29 pm IST,  Updated : Oct 25, 2023 05:29 pm IST

मध्य प्रदेश में अगले महीने 17 नवंबर को एक ही चरण में 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। चुनाव का परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। हालांकि, चुनाव से पहले ही कांग्रेस ने नया कदम उठाया है।

MP Assembly Elections- India TV Hindi
MP Assembly Elections Image Source : PTI

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मंच सज चुका है। भाजपा और कांग्रेस समेत तमाम दलों ने अपनी-अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर रखा है। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी कर दी है। हालांकि, अब कांग्रेस ने अपने ऐलान किए गए प्रत्याशियों को बदलना भी शुरू कर दिया है। पार्टी ने 4 विधानसभा क्षेत्रों से अपने प्रत्याशियों में संशोधन किया है। 

4 सीट पर बदले प्रत्याशी

कांग्रेस की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चार सीटों पर प्रत्याशी बदल दिए हैं। पार्टी ने सुमावली सीट से कुलदीप सिकरवार का टिकट काटकर, अजब सिंह कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, पिपरिया सीट से गुरु चरण खरे को भी ड्रॉप कर दिया गया है। कांग्रेस ने इनकी जगह वीरेंद्र रघुवंशी को टिकट दिया है। 

इनका पत्ता भी कटा
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दूसरी सूची में बडनगर से राजेंद्र सिंह सोलंकी को टिकट दिया था। हालांकि,संशोधित लिस्ट में पार्टी ने अब मुरली मोरवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा जावरा से हिम्मत श्रीमाल की जगह वीरेंद्र सिंह सोलंकी को टिकट दिया गया है। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो पार्टी आमला सीट से मनोज की जगह निशा बांगरे को टिकट देने पर मंथन कर रही है। 

शिवराज का निशाना
कांग्रेस द्वारा चुनाव से पहले घोषित किए गए प्रत्याशियों को बदलने के कदम पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधा है। सीएम शिवराज ने कहा कि अब कांग्रेस टिकट बदल कांग्रेस बन गई है। कांग्रेस ने घबराकर कई जगह टिकटों में बदलाव किया है। कांग्रेस की हालत बहुत ही अजब-गजब हो गई है। बीजेपी को जनसमर्थन मिल रहा है और हम लोग जनता के सहारे आगे बढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- देवर-भाभी, चाचा-भतीजा, भाई और समधी... मध्य प्रदेश चुनाव में इन सीटों पर एक दूसरे के खिलाफ लड़ेंगे 'रिश्ते'

ये भी पढ़ें- डॉक्टर vs इंजीनियर: MP विधानसभा चुनाव में इस सीट पर है दिलचस्प मुकाबला

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।