Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. 'मध्यप्रदेश की धरती पर जिहाद या लव जिहाद बर्दाश्त नहीं', CM मोहन यादव की चेतावनी

'मध्यप्रदेश की धरती पर जिहाद या लव जिहाद बर्दाश्त नहीं', CM मोहन यादव की चेतावनी

Edited By: Subhash Kumar @ImSubhashojha Published : Apr 28, 2025 12:04 pm IST, Updated : Apr 28, 2025 02:39 pm IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अपराधियों को चेतावनी जारी की है। सीएम मोहन ने कहा है कि मध्यप्रदेश की धरती पर जिहाद या लव जिहाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सीएम मोहन यादव की चेतावनी।- India TV Hindi
Image Source : PTI सीएम मोहन यादव की चेतावनी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को बड़ी चेतावनी जारी की है। मोहन यादव ने साफ-साफ कह दिया है कि मध्यप्रदेश की धरती पर जिहाद या लव जिहाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बता दें कि हाल ही में भोपाल के एक कॉलेज की तीन लड़कियों के साथ बलात्कार और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। इसी के कुछ दिनों बाद सीएम मोहन यादव का ये बयान सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाकर इस अपराध को अंजाम दिया था।

जिहाद या लव जिहाद बर्दाश्त नहीं- CM मोहन

सीएम मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश को सुशासन के लिए जाना जाता है। इस राज्य में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। सीएम मोहन ने कहा है कि जो भी अपराध करेगा उसे सजा मिलेगी । हमारी सरकार राज्य की धरती पर किसी तरह का जिहाद या लव जिहाद बर्दाश्त नहीं करेगी। जो भी ऐसे कार्यों में शामिल पाए जाएंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। सीएम मोहन यादव ने कहा कि ऐसे लोग चाहे राज्य के अंदर हो या राज्य से बाहर भाग गए हो, मध्य प्रदेश की पुलिस उन्हें पकड़ेगी और वापस लाएगी।

क्या है पूरी घटना?

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, घटना के आरोपियों में से एक प्राइवेट कॉलेज का पूर्व छात्र फरहान अली उर्फ ​​फराज है। उसने दो साल पहले अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर नाबालिग लड़की से दोस्ती की थी। आरोपी फरहान ने लड़की के साथ बलात्कार किया और उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद फरहान के दो दोस्तों ने भी इसी तरह से दो अन्य लड़कियों को अपने जाल में फंसाया।

भोपाल में रेप और ब्लैकमेल के मामले मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने घटना से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों को पॉक्सो और मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, घटना से जुड़ा एक आरोपी अब भी फरार है। इसके साथ ही पुलिस ने लड़कियों को फंसाने और उनके साथ बलात्कार करने वाले गैंग की जांच के लिए SIT का गठन भी किया है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- भोपाल: रेलवे स्टेशन में नशे में धुत युवकों ने मुस्लिम पुलिसकर्मी को पीटा, वर्दी भी फाड़ी, जानिए पूरा मामला-VIDEO

मध्‍य प्रदेश: मंदसौर में बड़ा हादसा, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद कार कुएं में गिरी, 12 लोगों की मौत

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement