1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में बेलगाम कोरोना वायरस, कुल मामले 5 लाख के पार पहुंचे

मध्य प्रदेश में बेलगाम कोरोना वायरस, कुल मामले 5 लाख के पार पहुंचे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 26, 2021 10:59 pm IST,  Updated : Apr 26, 2021 10:59 pm IST

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण बेलगाम होता जा रहा है। राज्य में 12686 नए कोरोना संक्रमित मिलने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 5 लाख के पार पहुंच गई है।

मध्य प्रदेश में बेलगाम कोरोना वायरस, कुल मामले 5 लाख के पार पहुंचे- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में बेलगाम कोरोना वायरस, कुल मामले 5 लाख के पार पहुंचे Image Source : PTI

भोपाल: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण बेलगाम होता जा रहा है। राज्य में 12686 नए कोरोना संक्रमित मिलने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 5 लाख के पार पहुंच गई है। अब तक कुल 511990 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 23 फीसदी है। 

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण सोमवार को 88 मरीजों की मौत हुई, जिसके साथ ही कुल मरने वालों की संख्या बढ़कर 5221 हो गई है। राज्य में अभी तक मिले कुल मामलों में से कुल 414235 मरीज ठीक हो गए हैं। फिलहाल, राज्य में 92534 एक्टिव केस हैं।

मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा चार जिले कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावित हैं। इनमें इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर शामिल हैं। रविवार को इंदौर में 1841, भोपाल में 1824, जबलपुर में 807 और ग्वालियर में 1208 नए कोरोना के पॉजिटिव केस मिले हैं।

देश में 3,52,991 नए केस और 2,812 मरीजों की मौत

देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,52,991 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,73,13,163 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 28 लाख को पार कर गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन की गई जानकारी के अनुसार, संक्रमण से 2,812 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,95,123 हो गई है। 

संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि के साथ ही उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़कर 28,13,658 हो गई है जो कुल संक्रमितों का 16.25 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से मुक्त होने की राष्ट्रीय दर गिरकर 82.62 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,43,04,382 हो गई है। मृत्यु दर गिरकर 1.13 प्रतिशत हो गई है। 

महाराष्ट्र से कोविड-19 से मौत के 832 मामले, दिल्ली से 350 मामले, उत्तर प्रदेश से 206 मामले, छत्तीसगढ़ से 199 मामले, गुजरात से 157 मामले, कर्नाटक से 143 और झारखंड से 103 नए मामले सामने आए हैं। 

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक 25 अप्रैल तक 27,93,21,177 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 14,02,367  नमूनों की जांच रविवार को की गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।