1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. सड़क पर गुटखा थूकने को लेकर हुआ विवाद, इंदौर में ढाबा संचालक की हत्या

सड़क पर गुटखा थूकने को लेकर हुआ विवाद, इंदौर में ढाबा संचालक की हत्या

 Published : Aug 11, 2025 09:41 pm IST,  Updated : Aug 11, 2025 11:57 pm IST

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में सड़क पर गुटखा थूकने को लेकर हुए विवाद में ढाबा संचालक की हत्या कर दी गई है। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में विस्तार से।

indore murder gutkha spit- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PIXABAY

भारत के सबसे साफ-सुथरे शहर इंदौर से दिल को झकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। यहां सड़क पर गुटखा थूकने को लेकर हए विवाद में एक ढाबा संचालक की सरेराह चाकू से वार कर के हत्या कर दी गई है। मध्य प्रदेश के इंदौर में हुई इस वारदात ने सभी को हैरान कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के एक अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इंदौर में एक ढाबा चलाने वाले 25 वर्षीय युवक लेखराज की विजय नगर क्षेत्र में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। ये घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात हुई है। पुलिस ने बताया- ‘‘मोटरसाइकिल पर सवार आरोपियों में से एक व्यक्ति ने उस वक्त सड़क पर गुटखा थूक दिया था, जब ढाबा बंद करके घर जा रहा लेखराज अपने दो साथियों के संग वहां से गुजर रहा था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।’’

विवाद के दौरान आरोपियों ने लेखराज पर चाकू से हमला कर दिया। इस कारण लेखराज के शरीर से बहुत ज्यादा खून बह गया और उसकी मौत हो गई। गश्त कर रही पुलिस को जब इस वारदात की सूचना मिली तब वह तुरंत ही मौके पर पहुंची।

अब तक क्या कार्रवाई हुई?

पुलिस ने बताया है कि वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए थे। इसके बाद जांच में मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने राज अहिरवार (उम्र 19 वर्ष), पवन रजक (उम्र 20 वर्ष) और जगदीश सिसोदिया (उम्र 33 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल और चाकू बरामद किए हैं। ढाबा संचालक के हत्याकांड के मामले में विस्तृत जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- लव जिहाद के खिलाफ लड़ाई में उतरी MP सरकार, मंत्री ने महिलाओं को दिलाया संकल्प, फॉर्म भी जारी

मध्य प्रदेश: मुस्लिम लड़की ने अपनाया सनातन धर्म, साजिया खान से बनी शारदा, महादेव को साक्षी मानकर प्रेमी मयूर से रचाई शादी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।