1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. बेवफा पत्नी और उसके प्रेमी ने किया कांड, पति की हत्या कर शव के टुकड़े किए और खेत में गाड़ दिया

बेवफा पत्नी और उसके प्रेमी ने किया कांड, पति की हत्या कर शव के टुकड़े किए और खेत में गाड़ दिया

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Apr 14, 2026 09:31 pm IST,  Updated : Apr 14, 2026 09:31 pm IST

मंदसौर में बेवफा पत्नी ने अपने पति को प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला और इस घटना को इतना बेरहमी से अंजाम दिया गया कि सुनने वाले भी हैरान रह गए।

 Mandsaur- India TV Hindi
मृतक धनराज नाथ(सफेद लाइनिंग शर्ट)/बीच में बेवफा पत्नी/ प्रेमी पंकज चौधरी (नीली जैकेट में) Image Source : REPORTER INPUT

मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर से झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। भानपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम दुधाखेड़ी में प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। दोनों ने घटना को इतने वीभत्स तरीके से अंजाम दिया गया कि, सुनने वाले के भी रोंगटे खड़े हो जाएं।

पति को तलवार से फिर गला घोंटकर मारा

मंदसौर के भानपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम दुधाखेड़ी में सोमवार की रात एक दर्दनाक का खुलासा हुआ। यहां रहने वाले किसान धनराज योगी की पत्नी धापू बाई का उसी गांव के पंकज चौधरी के साथ पिछले 4 सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। महिला प्रेम-प्रसंग में अपने पति को रास्ता के कांटा समझ रही थी, लिहाजा 10 अप्रैल यानि शुक्रवार की शाम पंकज चौधरी ने किसी बहाने से धनराज योगी को अपने खेत पर बुलाया। जब वह खेत पर पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद महिला और उसके प्रेमी पंकज ने मिलकर तलवार से वार कर उसे घायल कर दिया और रस्सी से गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

इसके बाद आरोपी पंकज चौधरी पेट्रोल पंप गया, जहां से उसने 4-5 लीटर डीजल लिया। फिर खेत पर लकड़ियों पर डीजल डालकर शव को जलाने की कोशिश की, लेकिन जब शव नहीं जला तो उसने उसके टुकड़े-टुकड़े करके खेत में ही जेसीबी से गड्ढा करके गाड़ दिया। घटना के बाद जब धनराज घर नहीं पहुंचा तो उसकी बेटी और बेटे ने पिता को ढूंढना शुरू किया। उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका के चलते ग्रामीणों को इकट्ठा किया।

पुलिस ने प्रेमी को किया गिरफ्तार, खेत से बरामद किए टुकड़े

इसके बाद ग्रामीणों ने भानपुरा थाने पर मामले की सूचना दी। इस घटनाक्रम के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू हुई। पुलिस ने मोबाइल फोन की डिटेल और शक के आधार पर तुरंत पंकज चौधरी को हिरासत में ले लिया। जहां कड़ी पूछताछ में आरोपी ने वारदात को अंजाम देना कबूल लिया। इसके बाद पुलिस पंकज को लेकर उसके खेत पर पहुंची। जहां उसने उसकी हत्या करने और शव को जलाने के बाद जमीन में गाड़ने की घटना बताई। पुलिस ने तत्काल जमीन में गड़े शव के टुकड़े निकालकर बरामद किए और आरोपी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

परिजनों और ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। परिजनों और ग्रामीणों ने दुधाखेड़ी माताजी चौराहा पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि आरोपी को कड़ी सजा दी जाए और बुलडोजर चलाकर उसके घर को ध्वस्त किया जाए। इस मामले में मृतक की बेटी ने बताया कि "पिता आखिरी बार पंकज चौधरी के घर जाने का बोलकर निकले थे और वह उसी की बाइक लेकर गए थे। इसी बात से उन्हें आशंका हुई की शायद उनकी हत्या कर दी गई है। (रिपोर्ट- अशोक परमार)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।