1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. Madhya Pradesh News: वेतन रोका और ट्रांसफर किया, कंपनी के गेट पर एक साथ 7 कर्मचारियों ने खाया जहर

Madhya Pradesh News: वेतन रोका और ट्रांसफर किया, कंपनी के गेट पर एक साथ 7 कर्मचारियों ने खाया जहर

 Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Sep 01, 2022 06:54 pm IST,  Updated : Sep 01, 2022 06:54 pm IST

Madhya Pradesh News: इंदौर की एक मॉड्यूलर किचन बनाने वाली कंपनी के 7 कर्मचारियों ने वेतन न मिलने से तंग आकर जहर खा लिया। सभी लोगों को MY अस्पताल में भर्ती करवाया गया है फिलहाल अभी उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

7 employees ate poison together at the company's gate- India TV Hindi
7 employees ate poison together at the company's gate

Highlights

  • कंपनी के 7 कर्मचारियों ने खाया जहर
  • वेतन न मिलने से परेशान थे कर्मचारी
  • मॉड्यूलर किचन बनाने का काम करती है कंपनी

Madhya Pradesh News: इंदौर की एक फैक्ट्री में कई माह से वेतन न मिलने और दूसरी फैक्ट्री में काम के लिए भेजे जाने से नाराज सात कर्मचारियों ने जहर खा लिया। इन सभी कर्मचारियों को उपचार के लिए MY अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परदेशीपुरा क्षेत्र में कंपनी में काम करने वाले सात कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच वेतन और दूसरी फैक्ट्री में काम के लिए भेजे जाने को लेकर विवाद था। इस बात को लेकर सभी कर्मचारी परेशान थे और गुरुवार को उनकी बात नहीं सुनी गई तो सातों ने जहर खा लिया।

मॉड्यूलर किचन बनाने का काम करती है कंपनी

पुलिस अधिकारी ने बताया है कि एक मॉड्यूलर किचन बनाने वाली कंपनी के सात कर्मचारियों ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। पुलिस ने बताया कि कंपनी के मालिकों ने पिछले कई महीनों से इन कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं किया था और उन्हें परेशान कर के उनका दूसरे जगह ट्रांसफर कर दिया था। उनके बीच के एक सहकर्मी ने बताया कि कंपनी के मालिकों ने 1 सितंबर से सभी लोगों को काम पर आने से मना कर दिया था और कहा था कि उसे अब उनकी जरूरत नहीं है। वेतन न मिलने से सातों कर्मचारी परेशान थे और अब बर्खास्तगी की खबर सुनकर उनका दिमाग खराब हो गया। उन्होंने इसका विरोध करने के लिए कंपनी के गेट पर पहुंच गए और सातों ने एक साथ जहर खा लिया। जिन लोगों ने जहर खाया है उनके नाम जमुना धर, दीपक, देवीलाल, राजेश, जितेंद्र धामनिया और शेखर बताए गए हैं। हालांकि उन्हें अस्पताल ले जाया गया और भर्ती करवाया गया। उन सभी लोगों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

वेतन नहीं मिलने से परेशान थे कर्मचारी

पुलिस के अनुसार जिस फैक्ट्री में यह लोग काम करते हैं, उन्हें कई माह से वेतन नहीं मिला है और अन्य किसी कंपनी में काम के लिए भेजा जा रहा था, जिससे यह कर्मचारी नाराज थे और उन्होंने अपना पैसा मांगा लेकिन जब नहीं मिला तो उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। सभी के बयान लिए जा रहे हैं। इन सभी कर्मचारियों को उपचार के लिए MY अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।