1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. ट्विशा शर्मा मौत का मामला: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए समर्थ और गिरिबाला सिंह, जानें दोनों को कहां रखा जाएगा

ट्विशा शर्मा मौत का मामला: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए समर्थ और गिरिबाला सिंह, जानें दोनों को कहां रखा जाएगा

 Reported By: Anurag Amitabh, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jun 02, 2026 03:42 pm IST,  Updated : Jun 02, 2026 07:00 pm IST

ट्विशा शर्मा मौत के मामले में आरोपी समर्थ और गिरिबाला सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दोनों की CBI रिमांड आज खत्म हो रही थी। अब उन्हें 16 जून तक के लिए ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है।

Twisha Sharma death case hearing- India TV Hindi
ट्विशा शर्मा मौत केस में बड़ा अपडेट। Image Source : REPORTER/PTI

मध्य प्रदेश के हाइप्रोफाइल ट्विशा शर्मा डेथ केस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। ट्विशा शर्मा की मौते के मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह और सास  गिरिबाला सिंह को आज सीबीआई ने कोर्ट में पेश किया। यहां पर कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, CBI ने समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह की रिमांड नहीं मांगी। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने ये फैसला दिया है। बता दें कि आज 5 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद सीबीआई ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया था।

दोनों को कहां रखा जाएगा?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, ट्विशा शर्मा डेथ केस के आरोपी समर्थ सिंह और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को 16 जून तक ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है। दोनों को भोपाल केंद्रीय जेल में रखा जाएगा। दोनों आरोपी मां-बेटे को भोपाल केंद्रीय जेल में अन्य कैदियों से अलग रखा जाएगा।

ट्विशा के ससुराल पहुंची CBI

इससे पहले सोमवार को CBI की टीम सुसाइड सीन को रीक्रिएट करने के लिए भोपाल के कटारा हिल्स में मौजूद ट्विशा के ससुराल पहुंची थी। इस दौरान CBI की टीम एक पुतला अपने साथ लेकर पहुंची थी जिसके बाद बयानों के आधार पर क्राइम सीन को रिक्रिएट किया गया। CBI की टीम आरोपी समर्थ सिंह और उसकी मां गिरिबाला सिंह को लेकर उनके घर पहुंची थी। घर में कहां ट्विशा ने आत्महत्या की थी, मौत के बाद उसे फंदे से कैसे उतारा गया था, CBI की टीम ने मां-बेटे को घर ले जाकर पूरे घटनाक्रम का सीन रिक्रियशन किया। खबर है कि आरोपी  समर्थ सिंह ने पूछताछ में बताया है कि उसने ही ट्विशा को फंदे से उतारा था जबकि मां गिरिबाला सिंह ने फंदे की गांठ खोली थी।

CBI ने गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार किया था

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने ट्विशा शर्मा की मौत के मामले की जांच सीबीआई से करवाने का फैसला किया था। बीते गुरुवार को ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था। तकरीबन 6:30 घंटे चली पूछताछ के बाद सीबीआई ने गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार किया था। मामले की शुरुआत में एक सत्र अदालत ने 15 मई को गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत दे दी थी। हालांकि, आगे चलकर जबलपुर हाई कोर्ट ने अग्रिम जमानत को रद्द कर दिया था।

ये भी पढ़ें- ट्विशा मामले में आज अहम दिन, मुख्य आरोपी समर्थ और गिरिबाला सिंह को कोर्ट में पेश करेगी CBI

ट्विशा शर्मा की मौत का मामला: कोर्ट ने CBI को दी पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह की 5 दिन की रिमांड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।