1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. भाजपा का समर्थन करने पर 'तीन तलाक' दिया, महिला का पति पर बड़ा आरोप

भाजपा का समर्थन करने पर 'तीन तलाक' दिया, महिला का पति पर बड़ा आरोप

 Published : Jun 25, 2024 06:51 pm IST,  Updated : Jun 25, 2024 06:51 pm IST

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में 26 वर्षीय एक महिला ने हैरान कर देने वाला दावा किया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसे इस वजह से तलाक दे दिया क्योंकि वह भाजपा का समर्थन करती थी।

तीन तलाक का मामला।- India TV Hindi
तीन तलाक का मामला। Image Source : PTI

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से तीन तलाक का हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। एक 26 साल की महिला ने दावा किया है कि उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया क्योंकि वह भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करती थी। महिला ने बताया कि पति ने (भाजपा का समर्थन करने एवं अन्य कारणों से नाराज होकर उसे तीन बार तलाक कह कर उससे रिश्ता तोड़ लिया। हालांकि, महिला के पति ने इस आरोप से इनकार किया है और पत्नी पर विवाहेत्तर संबंध का आरोप लगाया है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले को। 

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक महिला ने शिकायत की है कि उसकी शादी 8 साल पहले हुई थी। कुछ समय तक सब सामान्य रहा लेकिन इसके बाद पति, सास और ननद किसी न किसी बात को लेकर महिला को ताना मारने लगे और मारपीट करने लगे। इसके बाद उसे 1.5 साल पहले घर से निकाल दिया गया और वह किराए के मकान में पति के साथ रहने लगी। हालांकि, महिला ने भाजपा को वोट दिया जिससे नाराज हो कर उसके पति ने उसे तीन बार तलाक कह कर उससे रिश्ता खत्म कर लिया। 

पुलिस ने दर्ज किया केस

महिला की ओर से की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने महिला के  पति, सास और चार ननदों के खिलाफ के दहेज निषेध अधिनियम, मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम एवं भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि पीड़िता का बयान दर्ज कर के आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

पति ने क्या कहा?

पूरे मामले पर महिला के पति का बयान भी सामने आया है। उसने कहा है कि समस्या महिला के अवैध संबंधों के कारण खड़ी हुई है। पति ने कहा कि तीन बार तलाक कहना या किसी राजनीतिक दल का समर्थन करना कोई मुद्दा ही नहीं है। 2022 में कोई चुनाव भी नहीं था। शख्स ने बताया कि उसने मुस्लिम कानून के मुताबिक महिला को 20 मार्च 2022 को पहली बार तलाक दिया और बाद के दो तलाक उसने अक्टूबर और नवंबर 2023 में दिये। हालांकि, महिला ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- MP में अब सरकार नहीं भरेगी मंत्रियों का इनकम टैक्स, 52 साल बाद मोहन यादव ने लिया बड़ा फैसला

पिता किचन में, मां बाथरूम में... खेलते हुए घर से बाहर निकली 2 साल की मासूम को खीच ले गए आवारा कुत्ते, नोंच-नोंच कर मार डाला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।