1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. गाड़ी में पेट्रोल भरवा रहे ड्राइवर की अचानक हुई मौत, धड़ाम से गिरा; CCTV में कैद हुई घटना

गाड़ी में पेट्रोल भरवा रहे ड्राइवर की अचानक हुई मौत, धड़ाम से गिरा; CCTV में कैद हुई घटना

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Oct 13, 2025 04:28 pm IST,  Updated : Oct 13, 2025 04:28 pm IST

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक युवक की अचानक गिरकर मौत हो गई। युवक पेट्रोल पंप पर गाड़ी में पेट्रोल भरवा रहा था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

अचानक गिरने के बाद हुई मौत।- India TV Hindi
अचानक गिरने के बाद हुई मौत। Image Source : REPORTER INPUT

इंदौर: जिले के विजय नगर इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां पेट्रोल पंप पर वाहन में पेट्रोल भरवा रहे ड्राइवर को अचानक साइलेंट अटैक आ गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें व्यक्ति को पेट्रोल पंप पर टहलते हुए देखा जा सकता है। इसी दौरान वह अचानक से बेसुध होकर नीचे गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साइलेंट अटैक की वजह से मौत होने की बात सामने आई है।

चक्कर खाकर गिरा शख्स

दरअसल, पूरा मामला इंदौर के विजय नगर इलाके का है। यहां एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवा रहे ट्रैवल्स ड्राइवर को अचानक साइलेंट अटैक आ गया। पूरी घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में दिखाई देता है कि ड्राइवर पेट्रोल भरवाने के दौरान अचानक चक्कर खाकर नीचे गिर पड़ता है। कुछ ही पलों में वहां मौजूद लोग उसकी ओर भागते हैं और मदद की कोशिश करते हैं, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक मृत व्यक्ति का नाम सौदान सिंह, उम्र लगभग 44 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हार्ट अटैक से हुई मौत

वहीं अब इस मामले में विजय नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पीएम रिपोर्ट में साइलेंट अटैक यानी हार्ट अटैक की पुष्टि हुई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मौत के कुछ सेकंड पहले के दृश्य देखे जा सकते हैं। यह वीडियो लोगों को झकझोर देने वाला है। पुलिस का कहना है कि परिवार को सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर लोगों को दिल की सेहत को लेकर सतर्क रहने की चेतावनी दी है। (इनपुट- भरत पाटिल)

 

यह भी पढ़ें- 

बाइक बचाने के चक्कर में गई शख्स की जान, ट्रेन ने मारी जोरदार टक्कर; CCTV में कैद हुई दर्दनाक घटना

बिहार चुनाव से पहले लालू परिवार को बड़ा झटका; लालू, राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ आरोप तय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।