1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बाइक बचाने के चक्कर में गई शख्स की जान, ट्रेन ने मारी जोरदार टक्कर; CCTV में कैद हुई दर्दनाक घटना

बाइक बचाने के चक्कर में गई शख्स की जान, ट्रेन ने मारी जोरदार टक्कर; CCTV में कैद हुई दर्दनाक घटना

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Oct 13, 2025 01:22 pm IST,  Updated : Oct 13, 2025 01:22 pm IST

ग्रेटर नोएडा में एक युवक की ट्रेन की टक्कर से मौत हो गई। दरअसल, युवक बाइक के साथ जा रहा था और वह रेलवे ट्रैक पर ही गिर गया। इसी दौरान ट्रेन ने युवक को टक्कर मार दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

ट्रेन हादसे में युवक की हुई मौत।- India TV Hindi
ट्रेन हादसे में युवक की हुई मौत। Image Source : REPORTER INPUT

गौतम बुद्ध नगर: जिले के ग्रेटर नोएडा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक बाइक सवार युवक की ट्रेन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। युवक बाइक पर सवार होकर रेलवे फाटक को पार कर रहा था। इसी दौरान उसकी मोटरसाइकिल डिसबैलेंस होकर रेलवे लाइन पर गिर गई। हालांकि युवक उस समय बच गया। उसने बाइक को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन इसी दौरान ट्रेन आ गई। ट्रेन ने बाइक और युवक दोनों को उड़ा दिया। इस हादसे में युवक की मौत हो गई है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो रोंगटे खड़े कर देने वाला है।

रेलवे ट्रैक पर गिर गई बाइक

दरअसल, दादरी थाना क्षेत्र के दतावली गांव का रहने वाला तुषार किसी कार्य से गांव से बाहर जा रहा था। इस दौरान वह रेलवे फाटक पर पहुंचा, जहां फाटक बंद था। हालांकि उसने अपनी बाइक को बंद फाटक के नीचे से निकाल लिया। जैसे ही वह रेलवे लाइन पर पहुंचा, तभी उसकी बाइक फिसल कर गिर गई। उसने बाइक को उठाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान तेज रफ्तार से आई ट्रेन ने बाइक और युवक को टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जो खौफनाक और डराने वाला है।

सामने आया हादसे का CCTV फुटेज

इस मामले में RPF दादरी और पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दतावली के रहने वाले एक युवक की रेल के हादसे में मौत हुई है। सूचना के बाद पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पंचनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। RPF अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सोमवार शाम का है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। (इनपुट- राहुल ठाकुर)

यह भी पढ़ें-

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने किया बड़ा ऐलान, निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव; सीट भी तय

बिहार चुनाव से पहले लालू परिवार को बड़ा झटका; लालू, राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ आरोप तय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।