1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश: उपचुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, MLA प्रद्युम्न लोधी BJP में शामिल

मध्य प्रदेश: उपचुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, MLA प्रद्युम्न लोधी BJP में शामिल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 12, 2020 02:33 pm IST,  Updated : Jul 12, 2020 03:00 pm IST

मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बड़ा मलहरा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न लोधी ने विधायक पद से इस्तीफा देकर अब भाजपा का दामन थाम लिया है।

मध्य प्रदेश: उपचुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, MLA प्रद्युम्न लोधी BJP में शामिल- India TV Hindi
मध्य प्रदेश: उपचुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, MLA प्रद्युम्न लोधी BJP में शामिल Image Source : ANI

भोपाल: मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बड़ा मलहरा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न लोधी ने विधायक पद से इस्तीफा देकर अब भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने पहले प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को इस्तीफा सौंपा, जिसे शर्मा ने मंजूर कर लिया।

इसके बाद लोधी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।मुख्यमंत्री चौहान से मिलने के बाद वह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ ऊमा भारती से मिले और फिर भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी में शामिल हो गए।

लोधी के भाजपा में शामिल होने के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान भी वहां मौजूद रहे। मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी थे। बता दें कि उपचुनाव से पहले लोधी का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है।

लोधी ने कहा कि वह बुंदेलखंड के विकास के लिए भाजपा में आए हैं। उन्होंने क्षेत्र विकास के लिए भाजपा की योजना की भी तारीफी की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र विकास के लिए भाजपा ने जो रोडमैप बनाया है उससे बुंदेलखंडवासियों को सुविधाएं मिलेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।