1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP: मां से बात करने के बाद फौजी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेड़ पर लटका मिला शव

MP: मां से बात करने के बाद फौजी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेड़ पर लटका मिला शव

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jan 01, 2022 10:52 pm IST,  Updated : Jan 01, 2022 10:52 pm IST

जांच में यह बात सामने आई है कि आत्महत्या से पहले फौजी ने अपनी मां से मोबाइल फोन पर बात की थी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने फौजी का मोबाइल फोन और दस्तावेज जब्त कर लिए हैं।

MP: मां से बात करने के...- India TV Hindi
MP: मां से बात करने के बाद फौजी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेड़ पर लटका मिला शव Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

ग्वालियर (मध्य प्रदेश): प्रदेश के ग्वालियर में थलसेना के एक सैनिक ने अपनी मां से मोबाइल फोन पर बात करने के बाद फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। मुरार पुलिस थाना के प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि घटना शुक्रवार-शनिवार की रात को मुरार छावनी इलाके में हुई। उन्होंने कहा, ‘‘मुरार छावनी में तैनात फौजी मनीष सिंह (20) ने छावनी में एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।’’

भार्गव ने बताया कि शनिवार की सुबह जब उसके साथियों को वह बैरक में नहीं मिला तो उसकी तलाश हुई। उसका शव पास के ही एक पेड़ पर लटका मिला और इसके बाद सेना प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

भार्गव ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि आत्महत्या से पहले उसने अपनी मां से मोबाइल फोन पर बात की थी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने फौजी का मोबाइल फोन और दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। मामले की जांच की जा रही है। मनीष बिहार के मुजफ्फरपुर का निवासी था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।