1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. पीएम नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से की भारी संख्या में मतदान की अपील

पीएम नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से की भारी संख्या में मतदान की अपील

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 03, 2020 09:04 am IST,  Updated : Nov 03, 2020 09:12 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश समेत देश के अन्य राज्यों में हो रहे उपचुनाव में भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने की अपील की।

Modi, bihar elections- India TV Hindi
बिहार चुनाव: पीएम मोदी ने की भारी संख्या में मतदान की अपील Image Source : PTI

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश समेत देश के विभिन्न राज्यों में हो रहे उपचुनावों में लोगों से भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने की अपील की। वहीं उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में भी लोगों से भारी संख्या में वोटिंग की अपील की है। बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के तहत आज वोटिंग हो रही है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लोगों से वोटिंग की अपील की। 

 बिहार विधानसभा चुनाव में आज दूसरे चरण के तहत राज्य के 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान हो रहा है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार विधानसभा चुनावों में आज दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस उत्सव को सफल बनाएं। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ ही मास्क जरूर पहनें।’’ बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में राज्य की 71 विधानसभा सीटों पर 55.69 फीसदी मतदान हुआ था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।