1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. ऑनलाइन गेम में 40 हजार रुपये गंवाने पर 13 साल के लड़के ने फांसी लगाकर दी जान

ऑनलाइन गेम में 40 हजार रुपये गंवाने पर 13 साल के लड़के ने फांसी लगाकर दी जान

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 31, 2021 12:44 pm IST,  Updated : Jul 31, 2021 12:44 pm IST

मध्य प्रदेश के छतरपुर में ऑनलाइन गेम में कथित तौरपर 40 हजार रुपए गंवाने पर 13 वर्षीय लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

ऑनलाइन गेम में 40 हजार...- India TV Hindi
ऑनलाइन गेम में 40 हजार रुपये गंवाने पर 13 साल के लड़के ने फांसी लगाकर दी जान Image Source : SOCIAL MEDIA

छतरपुर (मप्र): मध्य प्रदेश के छतरपुर में ऑनलाइन गेम में कथित तौरपर 40 हजार रुपए गंवाने पर 13 वर्षीय लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) शशांक जैन ने बताया कि छठी कक्षा के एक छात्र ने शुक्रवार दोपहर को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। उन्होंने बताया, ‘‘सुसाइड नोट में छात्र ने लिखा है कि उसने मां के खाते से 40 हजार रुपये निकाले और इस पैसे को ‘‘ फ्री फायर’’ गेम में बर्बाद कर दिया। छात्र ने अपनी मां से माफी मांगते हुए लिखा है कि अवसाद के कारण वह आत्महत्या कर रहा है।’’

पुलिस ने बताया कि लड़के ने जब यह कदम उठाया तब उसकी मां और पिता घर पर नहीं थे। छात्र की मां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में नर्स हैं और घटना के समय जिला अस्पताल में थीं। उन्होंने बताया कि रुपयों के लेनदेन को लेकर छात्र की मां के फोन पर संदेश आया, जिसके बाद मां ने अपने बेटे को इसके लिए डांट लगाई थी। इस पर लड़के ने कमरे में खुद को बंद कर लिया। कुछ देर बाद उसकी बड़ी बहन वहां पहुंची तो उसने कमरा अंदर से बंद पाया और इसकी सूचना अपने माता-पिता को दी। उन्होंने बताया कि कमरे के दरवाजे को तोड़ा गया तो लड़का पंखे से लटका मिला।

इससे पहले, जनवरी माह में मध्य प्रदेश के सागर जिले के ढाना कस्बे में भी इसी प्रकार का ममला सामने आया था। एक पिता ने ‘‘फ्री फायर’’ गेम की लत के कारण अपने बेटे से मोबाइल फोन छीन लिया तो 12 वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर फांसी लगा ली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।