1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्यप्रदेश के गृह मंत्री ने राहुल गांधी पर कसा तंज, BJP के नेता चुनाव प्रचार कर रहे हैं और...

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री ने राहुल गांधी पर कसा तंज, BJP के नेता चुनाव प्रचार कर रहे हैं और...

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 27, 2021 10:27 pm IST,  Updated : Feb 27, 2021 10:51 pm IST

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को कहा कि आप अंतर देखो मोदी जी तमिलनाडु में प्रचार कर रहे हैं, अमित शाह जी पश्चिम बंगाल में हैं, नड्डा जी असम में हैं, राजनाथ जी केरल में हैं और पप्पू मछली पकड़ रहा है, फिर कहेंगे EVM खराब है।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा- India TV Hindi
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा Image Source : ANI

नई दिल्ली। अपने गृह क्षेत्र दतिया पहुंचे मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी पर जोरदार तंज कसा है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आप अंतर देखो मोदी जी तमिलनाडु में प्रचार कर रहे हैं, अमित शाह जी पश्चिम बंगाल में हैं, नड्डा जी असम में हैं, राजनाथ जी केरल में हैं और पप्पू मछली पकड़ रहा है, फिर कहेंगे EVM खराब है। 

दतिया में एक कार्यक्रम के दौरान मीडियाकर्मियों ने नरोत्तम मिश्रा से 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर पूछे गए एक सवाल में ऐसी प्रतिक्रिया दी। मिश्रा ने कहा कि विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस और बीजेपी की तैयारियों का फर्क दोनों पार्टियों के नेताओं को देखकर समझा जा सकता है। इसी दौरान नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बिना नाम लिए पप्पू कह कर संबोधित किया। मिश्रा ने कहा कि बीजेपी के सभी बड़े नेता चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं।

राहुल का हाल में समुद्र में मछली पकड़ने का वीडियो हुआ था वायरल

बता दें कि, नरोत्तम मिश्रा का इशारा राहुल गांधी की ओर था जो 2 दिन पहले ही मछुआरों के साथ समुद्र में मछली पकड़ते नजर आए थे। राहुल केरल में मछुआरों के साथ समुद्र में गए थे। उनका असली मकसद मछुआरों के जीवन को करीब से जानने के लिए उनके साथ समय बिताना था। राहुल उनके साथ नाव पर समुद्र में थे जब एक मछुआरे ने मछली पकड़ने के लिए समुद्र में छलांग लगा दी, उसके ठीक पीछे राहुल गांधी भी समुद्र में कूद गए थे। उनका यह वीडियो खूब वायरल हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।