1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP News: सतना के रत्नेश पाण्डेय के रिकॉर्ड को मिला सम्मान, केंद्रीय मंत्री ने सर्टिफिकेट देकर बढ़ाया मान

MP News: सतना के रत्नेश पाण्डेय के रिकॉर्ड को मिला सम्मान, केंद्रीय मंत्री ने सर्टिफिकेट देकर बढ़ाया मान

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Aug 19, 2022 01:57 pm IST,  Updated : Aug 19, 2022 02:05 pm IST

MP News: रत्नेश पाण्डेय ने 21 मई 2016 की सुबह धरती के सबसे ऊंचे पर्वत पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर और वहां पर पहली बार देश का राष्ट्रगान 'जन गण मन' गाकर समस्त भारतीयों को गौरवान्वित किया।

Ratnesh Pandey and Anurag Thakur- India TV Hindi
Ratnesh Pandey and Anurag Thakur Image Source : INDIA TV

Highlights

  • वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने दिया सर्टिफिकेट
  • 21 मई 2016 की सुबह माउंट एवरेस्ट पर रखा था कदम
  • सतना स्मार्ट सिटी और स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर हैं रत्नेश

MP News: सतना जिले के अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही एवं माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले रत्नेश पाण्डेय (Ratnesh Pandey) को केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने सम्मानित किया है। खेल मंत्री ने आजादी के अमृत महोत्सव में देश प्रेम की अनूठी मिसाल पेश करने की सराहना की। बता दें कि रत्नेश पाण्डेय ने 21 मई 2016 की सुबह धरती के सबसे ऊंचे पर्वत पर सफलता पूर्वक चढ़ाई कर और वहां पर पहली बार देश का राष्ट्रगान 'जन गण मन' गाकर समस्त भारतीयों को गौरवान्वित किया। मध्यप्रदेश में साहसिक खेलों के प्रोत्साहन एवं बढ़ावा पर भी खेल मंत्री से चर्चा हुई। रत्नेश पाण्डेय ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा साहसिक खेलों के क्षेत्र में किए जा रहे सकारात्मक कार्यों का भी उल्लेख किया।

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने सर्टिफिकेट दिया

6 वर्ष के कठिन परिश्रम के बाद और समस्त दस्तावेजों की स्क्रूटनी के बाद वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर सर्टिफिकेट जारी करते हुए रत्नेश पाण्डेय को शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में पर्वतारोहण की आधिकारिक नींव रत्नेश पाण्डेय ने रखी। इन्होंने यूरोप, अफ्रीका, रूस,  इटली, स्विट्जरलैंड समेत 10 देशों में 21 से अधिक पर्वत शिखरों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई किया है। 

Ratnesh Pandey
Image Source : INDIA TVRatnesh Pandey

सतना स्मार्ट सिटी और स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर हैं रत्नेश

रत्नेश पाण्डेय ने दुनिया के प्रथम 25 किन्नरों के दल को, 25 दिव्यांगों के दल को भी सफलतापूर्वक हिमालय के शिखर पर पंहुचाया एवं 2 पर्वतारोहियों की एवरेस्ट पर जान भी बचाई। इन्होंने खुद भी एवरेस्ट पर चढाई की और अपने स्टूडेंट्स को भी चढ़ाया। मोटरबाइक स्टंट्स में भी इन्होंने 32.3 किलोमीटर तक बाइक की सीट के ऊपर खड़े होकर बाइक चलाई और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और इस रिकॉर्ड को इंदौर स्मार्ट सिटी के नाम किया। अभी रत्नेश पाण्डेय सतना स्मार्ट सिटी और स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।