मध्य प्रदेश के ग्वालियर पुलिस के पास एक बड़ा ही अजीबोगरीबी शिकायती आई, जिसे पढ़ते ही थाना में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। इस में लिखीं शिकायत को पढ़कर पुलिस सोच में पड़ गई कि आखिर यह कैसी शिकायत है। इससे पहले इस तरह की शिकायत पुलिस को पहले कभी नहीं मिली और यह पहली बार जब उन्हें इस तरह की जांच करनी पड़ रही है। आवेदन किसी विवाद या हत्या को लेकर नहीं है, बल्कि एक एयरपोड्स से जुड़ा था। यह जान पुलिस सिर पकड़ कर यह सोचने लगी कि अब इसकी जांच कैसे शुरू की जाए।
पुलिस को मिली अजीबोगरीब शिकायत
ग्वालियर पुलिस ने आवेदन के बारे में बात करते हुए बताया कि यह किसी तरह की चोरी, चाकरी, खून खराब या विवाद से जुड़ा नहीं था। आवेदन एक छात्रा के मोबाइल फोन के एयरपोड्स गुम हो जाने का था। छात्रा ने पुलिस से शिकायत कर कहा कि उसके एयरपोड्स गुम हो गए है। कृपया कर लोकेशन ट्रेस कर उन्हें तलाश किया जाए। अब इस केस में ग्वालियर पुलिस जनता की शिकायतों के जरिए खोई हुई चीजों की शिकायत दर्ज कर सकती है और लॉस्ट एंड फाउंड की रिपोर्टिंग के जरिए तय आगे की प्रोसेस होगी। इसके पहले हाईटेक चोर का केस सामने आया था, जो गैजेट्स चुर कर बचाता था। क्या यह केस भी किसी हाईटेक चोर से जुड़ा है। इन सभी सवालों की जांच पुलिस कर रही है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ग्वालियर शहर के गोला का मंदिर थाना इलाके के कृष्णा नगर में रहने वाली एक छात्रा ने थाना पहुंच कर शिकायत आवेदन पुलिस को दिया, जब पुलिस ने छात्रा से पूछा कि मामला क्या है तो छात्रा ने बताया कि उसके एयरपोड्स कही खो गए है, जिसके चलते उसको बात करने में काफी परेशानी आती है। छात्रा ने बताया की उसने काफी मशक्कत कर एयरपोड्स को तलाश किया पर एयरपोड्स कही नहीं मिले। इसलिए वह चाहती है कि पुलिस इस मामले में उसकी मदद करें और उसके एयरपोड्स को लोकेशन ट्रेस कर खोज निकाले। पुलिस ने जब इस पूरे आवेदन को पढ़ा तो वह भौचक्के रह गए, क्योंकि थाने में आज तक मोबाइल, पैसा, पर्स, हैंडबैग सोने चांदी के आभूषण चोरी या घूम होने शिकायती आवेदन आते थे। आज यह पहला ऐसा मामला है, जिसको सुन पूरा थाना हैरान रह गया। हालांकि, पुलिस ने छात्रा का आवेदन ले लिया ओर उसे भरोसा दिया कि जल्द ही साइबर पुलिस की मदद से उसके खोये एयरपोड्स को तलाश किया जाएगा।
(इनपुट - भूपेन्द्र भदौरिया)
ये भी पढ़ें - इंदौर का हाईटेक चोर गिरफ्तार, मैकेनिकल इंजीनियर ने चुना चोरी का रास्ता, महंगे गैजेट्स बेचकर करता था मोटी कमाई