1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. राजगढ़ में कुर्सी पर बैठे-बैठे गिरा शख्स, चंद मिनट में हो गई मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

राजगढ़ में कुर्सी पर बैठे-बैठे गिरा शख्स, चंद मिनट में हो गई मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

 Written By: India TV MP Bureau Desk
 Published : Jul 17, 2026 10:19 pm IST,  Updated : Jul 17, 2026 10:19 pm IST

राजगढ़ जिले के सारंगपुर बस स्टैंड में एक युवक कुर्सी में बैठे-बैठे अचानक गिर गया और चंद ही मिनटों में शख्स की मौत हो गई। शख्स की संदिग्ध मौत का ये पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

mp news- India TV Hindi
बस स्टैंड के पास चाय की दुकान में बैठे शख्स की अचानक मौत। Image Source : INDIA TV

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर में एक होटल की कुर्सी पर बैठे-बैठे एक शख्स की चंद मिनट में ही मौत हो गई। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सामने आए वीडियो में पहले तो युवक को रोड से चलते हुए होटल में रखी कुर्सियों में आकर बैठते देखा जा सकता है। इस दौरान वह सामान्य नजर आता है, लेकिन कुछ ही सेकेंड्स बाद उसकी हालत बिगड़ने लगती है और वह कुर्सी से नीचे गिर जाता है और फिर जमीन पर लेट जाता है। ये सब देखने के बाद आस-पास मौजूद लोग उसे संभालने पहुंचे, लेकिन तब तक शख्स की मौत हो चुकी थी।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

जानकारी के अनुसार राजगढ़ जिले के सारंगपुर बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल पर सड़क पार कर मुगलखेड़ी गांव निवासी 27 वर्षीय रामबाबू पिता देवी सिंह मोंगिया दुकान में लगी कुर्सी पर आकर बैठ गया। कुछ देर बाद उसे बेचनी हुई तो वह कुर्सी से नीचे उतर गया और चंद मिनटों में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों के द्वारा उसे सारंगपुर के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी जांच कर मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सारंगपुर सिविल अस्पताल में शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया और मर्ग के कायम कर मामला जांच में लिया है।

3 मिनट में हो गई मौत

दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई। जिससे पता चलता है कि 3 ही मिनट में शख्स की मौत हो गई। कैमरे में देखा जा रहा है की 32 मिनट पर शख्स दुकान पर आया और कुर्सी पर बैठ गया और करीब 35 मिनट पर रामबाबू अचेत होकर नीचे बैठ गया और कुछ ही देर में लेटने के बाद उसकी मौत हो गई।

इलाज के लिए आया था सारंगपुर 

परिजनों ने बताया कि रामबाबू की तबीयत लगातार खराब चल रही थी वह इलाज के लिए सारंगपुर गया था। इसी बीच उसकी मौत की सूचना मिली। सारंगपुर पुलिस ने बताया कि मृतक के शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है‌ वही मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। डॉक्टरों का कहना है कि मृतक की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है।

(राजगढ़ से गोविंद सोनी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ेंः देवास में हैवानियत, लव मैरिज के 3 साल बाद पति बना कसाई, खाना खिलाने के बहाने पहाड़ी पर ले जाकर काटा पत्नी का होंठ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।