1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, 1020 KM सफर तय करके बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची लड़की, बदली 5 ट्रेनें, बिना मोबाइल ढूंढा घर

सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, 1020 KM सफर तय करके बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची लड़की, बदली 5 ट्रेनें, बिना मोबाइल ढूंढा घर

 Written By: India TV MP Bureau Desk
 Published : Sep 05, 2026 04:58 pm IST,  Updated : Sep 05, 2026 04:58 pm IST

झारखंड की प्रीति की ग्वालियर के धीरज से सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती और ये दोस्ती जल्दी ही प्यार में बदल गई, जिसके बाद धीरज से मिलने के लिए प्रीति ग्वालियर पहुंच गई और बिना मोबाइल के बॉयफ्रेंड का घर भी ढूंढ लिया।

mp news- India TV Hindi
प्रीति और धीरज ने आर्य समाज मंदिर में की शादी। Image Source : INDIA TV

कहते हैं कि प्यार अंधा होता है, प्यार को पाने के लिए लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। अब ऐसा ही प्यार का उदाहरण मध्यप्रदेश के ग्वालियर में देखने को मिला है। 2022 में झारखंड की रहने वाली प्रीति से ग्वालियर के धीरज आर्य की सोशल मीडिया के जरिए जान पहचान हुई, सोशल मीडिया पर दोनों का नंबर एक्सचेंज हुआ और बातचीत करते-करते दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। बातचीत  का सिलसिला  1 साल तक चला उसके बाद मुलाकात का दौर शुरू हुआ और धीरज झारखंड में प्रीति से मिलने पहुंचा, जहां दोनों की मुलाकात हुई। लेकिन, दोनों के प्यार के बीच प्रीति के घरवाले दीवार बनकर खड़े हो गए। कुछ समय के लिए प्रीति और धीरज की बातचीत भी बंद हो गई। प्रीति के परिजनों ने उससे मोबाइल भी छीन लिया।

प्रीति के साथ परिजनों ने की मारपीट

प्रीति का फोन छीने जाने के बाद धीरज ने उसे दूसरा फोन दिलाया था, जिसके जरिए दोनों की बात फिर होने लगी, लेकिन कुछ दिन बाद प्रीति के परिजनों को इसकी भी जानकारी लग गई। प्रीति के परिजनों ने उस पर बंदिश लगाना शुरू कर दिया और उसके साथ मारपीट भी की, जिसके बाद प्रीति ने ग्वालियर जाने का फैसला किया और बिना किसी सहारे, बिना फोन के वह झारखंड से ग्वालियर के लिए निकल गई।

5 ट्रेनें बदलकर ग्वालियर पहुंची प्रीति

धीरज से मिलने के लिए प्रीति 1020 किलोमीटर का सफर तय करके ग्वालियर पहुंची। ग्वालियर पहुंचने के लिए उसने पांच ट्रेन बदलीं और बिना मोबाइल के ही बॉयफ्रेंड का घर भी ढूंढ लिया। इसके बाद प्रीति और धीरज ने आर्य मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद अब प्रीति और धीरज का कहना है कि प्रीति के परिजन दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। परिजनों से मिली धमकी के बाद प्रीति और धीरज ने एसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

प्रीति और धीरज को मिल रही धमकी

प्रीति का कहना है कि 'हमारी हमारी सोशल मीडिया से पहचान हुई थी। धीरे-धीरे हम एक दूसरे को पसंद करने लगे। हमारे घरवाले मेरी शादी किसी दूसरी लड़के के साथ करना चाहते थे, इसी वजह से पांच ट्रेन बदलकर मैं झारखंड जमशेदपुर से ग्वालियर धीरज के घर पहुंची हूं, जहां हमने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है। लेकिन, मेरे घरवाले अब ग्वालियर आ गए हैं और अब हम दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसलिए हम सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं।' वहीं धीरज आर्य का कहना है कि 3 साल से पहले सोशल मीडिया के जरिए उसकी प्रीति से बातचीत शुरू हुई हुई थी। धीरज एक प्राइवेट टीचर है और बच्चों को कोचिंग पढ़ाकर गुजारा करता है।

(ग्वालियर से भूपेन्द्र भदौरिया की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ेंः सुबह नई दुकान का उद्घाटन, शाम को घर में मिली कपल की लाशें... 2 साल की लव मैरिज का दर्दनाक अंत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।