1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मुरैना के व्यापारी के 2 लाख चोरी, सबलगढ़ में मेडिकल दुकान से उड़ाया रुपयों से भरा बैग

मुरैना के व्यापारी के 2 लाख चोरी, सबलगढ़ में मेडिकल दुकान से उड़ाया रुपयों से भरा बैग

 Written By: India TV MP Bureau Desk
 Published : Sep 10, 2026 12:31 pm IST,  Updated : Sep 10, 2026 12:48 pm IST

सबलगढ़ तहसील मुख्यालय पर दवा दुकानदारों से वसूली के लिए गए मुनीम का लाखों रुपए भरा बैग चोर दुकान से उठाकर भाग गया। यह घटना सबलगढ़ में दिनदहाड़े हुई।

मुरैना के व्यापारी के 2 लाख चोरी, सबलगढ़ में मेडिकल दुकान से उड़ाया रुपयों से भरा बैग - India TV Hindi
मुरैना के व्यापारी के 2 लाख चोरी, सबलगढ़ में मेडिकल दुकान से उड़ाया रुपयों से भरा बैग Image Source : INDIA TV

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से बेखौफ बदमाशों की बड़ी दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। सबलगढ़ कस्बे में स्थित एक मेडिकल दुकान को बदमाशों ने निशाना बनाते हुए एक व्यापारी का रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। बैग में लगभग 2 लाख रुपये की नकदी रखी हुई थी। भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

दवा दुकानदार से उड़ाए पैसे

सबलगढ़ तहसील मुख्यालय पर दवा दुकानदारों से वसूली के लिए गए मुनीम का लाखों रुपए भरा बैग चोर दुकान से उठाकर भाग गया। यह घटना सबलगढ़ में दिनदहाड़े हुई। हालांकि दवा दुकान के आसपास कोई भी सीसीटीवी ना होने से घटना कैमरे में कैद नहीं हो पाई लेकिन चोर के बैग लेकर भागते हुए एक गली में दिखाई दिया। यह सीन वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है । इसके आधार पर पुलिस चोर की तलाश कर रही है । इस घटना के बाद मेडिकल एसोसिएशन ने आक्रोश देखने को मिल रहा है। उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर जल्दी चोरी का पता नहीं चला तो वह सभी दवा दुकानदार दुकान बंद रख धरना प्रदर्शन करेंगे। तहसील मुख्यालय के अधिकांश दवा दुकानदार मुरैना ग्वालियर से दवा खरीदते  हैं। इन दवाओं का भुगतान सप्ताह में एक बार किया जाता है। 

इस तरह वारदात को दिया अंजाम
बीते दिनों सुबह राशि की वसूली के लिए मुरैना जिला मुख्यालय की महालक्ष्मी एजेंसी से मुनीम चिंटू सक्सेना सबलगढ़ पहुंच गए थे। मुनीम द्वारा कई दवा दुकानदारों से वसूली कर लगभग दो से ढाई लाख रुपए एकत्रित किया था इस पैसे को उन्होंने अपने बैग में रखा था। दोपहर बाद मुनीम चिंटू सक्सेना सबलगढ की स्थानीय सुरेश मेडिकल स्टोर पर पहुंचे और दुकान के अंदर अपना बैग रखकर हिसाब करने लगे इसी दौरान अज्ञात युवक दुकान के अंदर रखे बैग को उठाकर तेजी से भाग निकला। 

दुकानदारों ने पुलिस को दी चेतावनी
मुनीम व दुकानदार द्वारा काफी चीख पुकार की गई लेकिन तब तक चोर उनकी पहुंच से दूर भाग चुका था। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय केमिस्ट एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी सहित सभी दवा दुकानदार सुरेश मेडिकल पर एकत्रित हो गए। पुलिस भी सूचना मिलने पर वहां पहुंच गई । पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी को चेक किया गया। शहर के एक सीसीटीवी में चोर बैग लेकर भागता हुआ दिखाई दिया है। मुनीम चिंटू सक्सेना के अनुसार बैग में दो से ढाई लाख रुपये होने की संभावना है। हालांकि मुनीम द्वारा दवा दुकानदारों से कितनी राशि वसूल की गई इसकी जांच के बाद ही पता चल सकेगा। इस घटना को लेकर सबलगढ़ के स्थानीय दवा दुकानदारों में काफी आक्रोश  है। उन्होंने 24 घंटे के भीतर चोरी की घटना का खुलासा करने की चेतावनी पुलिस को दी है। केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि जल्दी खुलासा नहीं हुआ तो सभी दवा दुकानदार अपनी दुकान बंद रख धरना प्रदर्शन, हड़ताल करेंगे। इसके साथ ही सबलगढ़ नगर के बाजारों में व्यवसाय व दुकानदारों की सुरक्षा के लिए पुलिस की गतिविधि बढ़ाने तथा लगातार गस्त होने की मांग की गई है। बहरहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर अज्ञात चोर की पहचान में जुटी हुई है। हालांकि इस घटना ने सबलगढ़ के साथ-साथ मुरैना शहर के विभिन्न व्यवसाय करने वाले प्रतिष्ठानों को भी चौकन्ना कर दिया है क्योंकि तहसील मुख्यालय पर खाद्यान्न ,दवा, बिजली उपकरण, कृषि उपकरण जैसे अन्य सामग्री जिला मुख्यालय से ही पहुंचती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।