1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें तेज, CM शिवराज दिल्ली रवाना

मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें तेज, CM शिवराज दिल्ली रवाना

 Written By: Anurag Amitabh
 Published : Jun 28, 2020 04:52 pm IST,  Updated : Jun 28, 2020 04:52 pm IST

सूत्रों की मानें को 30 जून को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। मंत्रिमंडल के नामों पर चर्चा के लिए शिवराज सिंह चौहान के साथ प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुभाष भगत दिल्ली रवाना हुए हैं। 

Shivraj Singh Chouhan- India TV Hindi
Shivraj Singh Chouhan Image Source : INDIA TV

भोपाल. मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। इस बीच राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान भोपाल से दिल्ली रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि नए मंत्रियों के नामों की सूची लगभग तैयार है। दिल्ली में पार्टी हाईकमान से चर्चा के बाद इन नामों पर मोहर लग सकती है।

सूत्रों की मानें को 30 जून को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। मंत्रिमंडल के नामों पर चर्चा के लिए शिवराज सिंह चौहान के साथ प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुभाष भगत दिल्ली रवाना हुए हैं। इनके कल वापस लौटने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली में ये लोग केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से भी मुलाकात करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।