1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. राम मंदिर में तीन मुस्लिम भाइयों ने पढ़ी नमाज, पुजारी ने कहा- बाहर रखे मटके के पानी से हाथ-पैर धोए, जबरन अंदर घुसे

राम मंदिर में तीन मुस्लिम भाइयों ने पढ़ी नमाज, पुजारी ने कहा- बाहर रखे मटके के पानी से हाथ-पैर धोए, जबरन अंदर घुसे

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Oct 27, 2024 12:48 pm IST,  Updated : Oct 27, 2024 12:48 pm IST

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद उन्हें जमानत भी मिल गई है। पुलिस फिलहाल इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है।

Ram mandir- India TV Hindi
राम मंदिर (बाएं) आरोपी (दाएं) Image Source : INDIA TV

मध्य प्रदेश के शाजापुर में तीन मुस्लिम भाई जबरन मंदिर के अंदर घुस गए और वहां नमाज पढ़ी। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया। हालांकि, आरोपियों को मुचलके पर तुरंत ही जमानत भी मिल गई।

घटना शाजापुर जिले के सलसलाई थाना क्षेत्र की है। यहां अंतर्गत किलोदा गांव के राम मंदिर में तीन मुस्लिम भाइयों ने नमाज पढ़ी। मंदिर के पुजारी ने बताया कि तीनों आरोपियों ने मंदिर के बाहर रखे मटके के पानी से हाथ-पैर धोए और रोकने पर भी जबरन मंदिर के अंदर घुस गए। मंदिर के अंदर तीनों ने नमाज पढ़ी। इसके बाद पुजारी ने सलसलाई थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।

तीनों भाई मुचलके पर रिहा

शिकातय में पुजारी ने कहा कि वे तीनों भाई जबरदस्ती मंदिर में घुस आए और नमाज पढ़ने लगे। मंदिर के पुजारी ने उन्हें रोका, लेकिन वे नहीं माने। लोगों की तीखी प्रतिक्रिया के बाद सलसलाई थाना पुलिस ने पुजारी की शिकायत पर तीनों भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं तीनों भाइयों को गिरफ्तार कर पुलिस थाने लाई, जहां पर मुचलके पर तीनों भाइयों को रिहा कर दिया गया। फिलहाल इस मामले में पुलिस और पुजारी से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया है।

(शाजापुर से विनोद जोशी की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।