1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश के जबलपुर में भीषण हादसे में 2 की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा, 1 गंभीर रूप से घायल

मध्य प्रदेश के जबलपुर में भीषण हादसे में 2 की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा, 1 गंभीर रूप से घायल

 Written By: India TV MP Bureau Desk
 Published : Jun 16, 2026 02:49 pm IST,  Updated : Jun 16, 2026 02:50 pm IST

जबलपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 1 गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Road Accident- India TV Hindi
सड़क हादसा Image Source : IMAGE SOURCE-AI

जबलपुर। जबलपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी, जिससे दोपहिया वाहन पर सवार एक व्यक्ति और उसके पांच वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी पुष्टी की है। पुलिस ने बताया कि यह हादसा सोमवार को बरगी थाना क्षेत्र में जबलपुर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नर्मदा पुल पर हुआ। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। 

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

बरगी नगर पुलिस अधीक्षक अंजुल अयंक मिश्रा ने बताया कि मृतकों की पहचान छोटेलाल उइके (35) और उनके पांच वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि छोटेलाल उइके अपनी पत्नी अनीता उइके और बेटे के साथ मोटरसाइकिल से बरेला से चरगवां सगड़ा गांव लौट रहे थे तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मिश्रा ने कहा कि गंभीर रूप से घायल अनीता उइके को जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवा दिया है। मिश्रा ने कहा कि पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

देश में दूसरा सबसे बड़ा हादसों वाला राज्य

मध्य प्रदेश में सड़क हादसों में हर साल सैकड़ों लोग अपनी जान गंवाते हैं। इतना ही नहीं मप्र देश का दूसरा ऐसा राज्य है जहां सबसे ज्यादा हादसे दर्ज किए गए हैं। NCRB के आंकड़े  भी इसकी पुष्टी करते हैं। एसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक 2024 में सड़क हादसों के मामलों में मध्य प्रदेश तमिलनाडु के ठीक पीछे रहा। इस साल राज्य में सड़क हादसों में 15,152 से ज़्यादा मौतें और 56,000 से ज़्यादा लोग घायल हुए, जिससे यह उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और महाराष्ट्र के बाद मौतों के मामले में चौथा सबसे बड़ा राज्य बन गया। ट्रैफिक हादसों के अलग आंकड़ों से भी स्थिति काफी गंभीर दिखी, जिसमें मध्य प्रदेश में देश में सबसे ज़्यादा ट्रैफिक हादसे दर्ज किए गए। ट्रैफिक हादसों में होने वाली मौतों के मामले में भी राज्य देश के टॉप चार राज्यों में शामिल रहा। NCRB के आंकड़ों से यह भी पता चला कि देश भर में ज़्यादातर सड़क हादसे शाम 6 बजे से रात 9 बजे के बीच हुए, जो कुल सड़क हादसों का 20.8% थे। इस समय के दौरान, तमिलनाडु में सबसे ज़्यादा 16,823 हादसे दर्ज किए गए, इसके बाद मध्य प्रदेश में 11,208 और केरल में 9,711 मामले सामने आए।

ये भी पढ़ें-मध्य प्रदेश एटीएस ने अंतरराज्यीय कट्टरपंथी मॉड्यूल का किया भांडाफोड़, बिहार में मदरसा चलाने वाला गिरफ्तार

'तुझे मारकर तेरी पत्नी को साथ रखूंगा', Wife को विदा करने गया पति हुआ किडनैप, युवको ने बुरी तरह पीटा; देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।