1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. उज्जैन: महाकाल के दरबार में पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, जानें- दर्शन के बाद क्या कहा

उज्जैन: महाकाल के दरबार में पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, जानें- दर्शन के बाद क्या कहा

 Reported By: Anurag Amitabh @anuragamitabh
 Published : Jan 08, 2022 10:58 am IST,  Updated : Jan 08, 2022 10:58 am IST

आरिफ मोहम्मद खान ने सुबह बाबा महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली महाकाल की भोग आरती में महाकाल के दर्शन किए और आरती में शामिल हुए। दरअसल, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शुक्रवार की देर रात उज्जैन पहुंचे थे।

बाबा महाकाल के दर्शन...- India TV Hindi
बाबा महाकाल के दर्शन करते राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान Image Source : INDIA TV

भोपाल: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शनिवार की सुबह उज्जैन पहुंचे। यहां राज्यपाल ने महाकाल के दर्शन किए। मंदिर पहुंच राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भगवान भोलेनाथ को भोग लगाया और आरती ली। साथ ही राज्यपाल ने टीका भी लगवाया। राज्यपाल ने महाकाल से देश का कल्याण, विकास और प्रगति का आशीर्वाद मांगा है।  

आरिफ मोहम्मद खान ने सुबह बाबा महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली महाकाल की भोग आरती में महाकाल के दर्शन किए और आरती में शामिल हुए। दरअसल, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शुक्रवार की देर रात उज्जैन पहुंचे थे।

रात्रि विश्राम के बाद राज्यपाल महाकाल मंदिर में शिव जी के दर्शन करने पहुंचे, जहां कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए आरिफ़ मोहम्मद खान ने बैरिकेडिंग के बाहर से ही पुजारी द्वारा विधि विधान से पूजन अभिषेक कर दर्शन किया।

महाकाल के दर्शन करते राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
Image Source : INDIA TVमहाकाल के दर्शन करते राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

पूछे जाने पर कि महाकाल के दरबार में महाकाल से क्या मांगा, आरिफ मोहम्मद खान ने कहा क्या मांगा यह तो नहीं बताया जाता लेकिन देश के कल्याण विकास और प्रगति मांगी देश इस वक्त बहुत बड़े संकट से जूझ रहा है उसे बाहर निकल जाए यह मांगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।