1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. गणतंत्र दिवस पर भगवान महाकाल का तिरंगे से हुआ विशेष श्रृंगार, मन मोह लेगा VIDEO

गणतंत्र दिवस पर भगवान महाकाल का तिरंगे से हुआ विशेष श्रृंगार, मन मोह लेगा VIDEO

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 26, 2025 08:33 am IST,  Updated : Jan 26, 2025 08:39 am IST

इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह खास है। एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में भारत के 75 साल पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर से मन मोह देने वाला वीडियो सामने आया है।

भगवान महाकाल का तिरंगे से विशेष श्रृंगार - India TV Hindi
भगवान महाकाल का तिरंगे से विशेष श्रृंगार

Republic Day 2025: देश आज धूमधाम से 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 10:30 बजे कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराएंगी और परेड की सलामी लेंगी। इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह खास है। एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में भारत के 75 साल पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर से मन मोह देने वाला वीडियो सामने आया है। महाकालेश्वर मंदिर में तड़के भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का तिरंगे से विशेष श्रृंगार किया गया।

तिरंगे की माला के साथ विशेष श्रृंगार

भगवान महाकाल को तिरंगे की माला अर्पित कर गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाया गया। भगवान महाकाल के कपाट खुलते ही रविवार सुबह 4:00 बजे भगवान महाकाल का पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया, जिसमें तिरंगे की माला, वस्त्र और कुंडल शामिल थे।

भस्म आरती में श्रद्धालुओं की भीड़

मस्तक पर रजत चंद्र और त्रिपुंड के साथ भगवान को भांग, चंदन और आभूषण आर्पित किए गए। भस्म आरती के दौरान भगवान को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पमालाएं पहनाई गईं। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या ने भस्म आरती में हिस्सा लिया और बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।

गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि

बता दें कि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं। गणतंत्र दिवस समारोह में देश अपनी सैन्य ताकत और सांस्कृतिक विरासत  का आज प्रदर्शन करेगा। ब्रह्मोस, पिनाक और आकाश सहित कुछ अत्याधुनिक रक्षा प्रणालियों का प्रदर्शन होगा। करीब 90 मिनट पूरा कार्यक्रम चलेगा। इस साल की थीम 'स्वर्णिम भारत- विरासत और विकास' है।

ये भी पढ़ें-

Republic Day Parade LIVE: कर्तव्य पथ पर दिखेगी भारत की ताकत, 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर आज भव्य आयोजन

EVM से खफा-खफा उद्धव ठाकरे, महाराष्ट्र चुनाव के 2 महीने बाद बोले- लोगों ने अधिकार खो दिया...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।