1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. बारिश में जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचने को मजबूर छात्राएं, क्षतिग्रस्त पुलिया का वीडियो वायरल

बारिश में जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचने को मजबूर छात्राएं, क्षतिग्रस्त पुलिया का वीडियो वायरल

 Reported By: Anurag Amitabh
 Published : Aug 04, 2026 06:48 pm IST,  Updated : Aug 04, 2026 06:48 pm IST

मध्य प्रदेश के सागर जिले में क्षतिग्रस्त पुलिया बारिश के दौरान स्कूली छात्राओं के लिए खतरा बन गई है। स्कूल पहुंचने के लिए छात्राएं ग्रामीणों के सहारे जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं।

बारिश में क्षतिग्रस्त पुलिया का वीडियो वायरल- India TV Hindi
बारिश में क्षतिग्रस्त पुलिया का वीडियो वायरल Image Source : INDIA TV

मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर कई सवाल खड़े कर रही है। सागर जिले की रहली जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बेरखेरी कलां में कोपरा नदी पर बनी क्षतिग्रस्त पुलिया स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए मुसीबत बन गई है। बारिश के बीच छात्राएं ग्रामीणों के सहारे जान जोखिम में डालकर नदी पार कर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

लंबे समय से क्षतिग्रस्त है पुलिया 

जानकारी के अनुसार गढ़ाकोटा नगर से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित बेरखेरी कलां ग्राम पंचायत में कोपरा नदी पर बनी पुलिया लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। वायरल वीडियो में छात्राएं नदी के बहते पानी के बीच ग्रामीणों के सहारे एक-एक कर पुलिया पार करती दिखाई दे रही हैं। ऐसे में जरा सी चूक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

पुलिया ही है स्कूल पहुंचने का प्रमुख रास्ता

बताया गया है कि यह मार्ग बेरखेरी कलां और चेनपुरा गांव के विद्यार्थियों के स्कूल पहुंचने का प्रमुख रास्ता है। बारिश के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने से खतरा और बढ़ जाता है। हालांकि गांव तक पहुंचने के लिए करीब तीन किलोमीटर लंबा वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध है, लेकिन अधिकांश ग्रामीण और विद्यार्थी इसी पुलिया का उपयोग कर रहे हैं।

ठेकेदार ने अब तक नहीं किया काम 

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन अब तक मरम्मत पूरी नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने विद्यार्थियों और आमजन की सुरक्षा को देखते हुए पुलिया की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से पहले इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

पुलिया के शीघ्र निर्माण के लिए एजेंसी से हो रही है चर्चा

वहीं इस मामले में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ने बताया कि क्षतिग्रस्त पुलिया पार करने के वीडियो सामने आने के बाद उपयंत्री को मौके पर भेजकर वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पुलिया के शीघ्र निर्माण के लिए संबंधित एजेंसी से चर्चा की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः

मप्र में शर्मनाक घटना, विवाहेतर रिश्ते के शक में महिला-पुरुष को बांधकर घुमाया, तीन परिजनों पर केस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।