1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. लौटने वाली है ठंड! पूरे हफ्ते छाए रहेंगे बादल, 7 जिलों में बारिश के आसार

लौटने वाली है ठंड! पूरे हफ्ते छाए रहेंगे बादल, 7 जिलों में बारिश के आसार

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Feb 02, 2025 01:44 pm IST,  Updated : Feb 02, 2025 01:44 pm IST

मौसम विभाग के अनुसार सात जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान है। वहीं, ठंडी हवाओं के कारण पारा गिरेगा और पूरे मध्यप्रदेश में ठंड के लौटने की उम्मीद है।

Weather- India TV Hindi
मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार हैं Image Source : PTI

मध्यप्रदेश के सात जिलों में इस सप्ताह हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के पहले सप्ताह में रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम में बादल छाए रहेंगे। इन सभी जिलों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। हालांकि, राजधानी भोपाल और इंदौर, उज्जैन में मौसम साफ रहेगा। फिलहाल पूरे प्रदेश में तापमान बढ़ा है। इससे वसंत ऋतु का एहसास हो रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम बदलने वाला है।

मौसम बदलने की वजह पश्चिमी विक्षोभ है। वहीं, हवा का रुख भी बदला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर दो से चार फरवरी तक मध्य प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण पूरे राज्य में तापमान में गिरावट आएगी। जिन जिलों में बारिश होगी। वहां ज्यादा ठंड देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग ने क्या कहा?

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ एक्टिव होने पर गरज चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। बारिश के शुरू होते ही सर्द हवाएं चलेंगी और तापमान में गिरावट आएगी। दो फरवरी को शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, देवास और आगर मालवा में बारिश के आसार हैं। इससे ठंड का असर बढ़ेगा और तापमान दो से तीन डिग्री तक नीचे जा सकता है। वहीं, तीन फरवरी को कई जिलों बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। कहीं कहीं घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान कई शहरों का तापमान सात डिग्री से नीचे जा सकता है।

सामान्य से ज्यादा गर्म रहेगा फरवरी का महीना

फरवरी में भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान और सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। फरवरी में बारिश दीर्घावधि औसत (1971-2020) 22.7 मिमी के 81 प्रतिशत से कम होने की आशंका है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि पश्चिम-मध्य, प्रायद्वीपीय और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में फरवरी में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का पू्र्वानुमान है। महापात्रा ने बताया कि इसी तरह पश्चिम-मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश में इस दिन बारिश का अलर्ट, 20 फरवरी के बाद तापमान में होगी बढ़ोतरी

 

बॉयफ्रेंड से लाखों के गिफ्ट लेकर गर्लफ्रेंड ने दिया धोखा, पुराने प्रेमी से की सगाई तो एसपी के पास पहुंचा 'दिलजला'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।