1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. कब होगी बागेश्वर बाबा की शादी, कौन करेगा लड़की पसंद? कथा के दौरान खुद बताया

कब होगी बागेश्वर बाबा की शादी, कौन करेगा लड़की पसंद? कथा के दौरान खुद बताया

 Published : Dec 25, 2023 07:47 am IST,  Updated : Dec 25, 2023 07:47 am IST

अपने बयानों और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर चर्चा में रहने वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस बार अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने खुद बताया है कि उनकी शादी कब होगी।

बागेश्वर बाबा - India TV Hindi
बागेश्वर बाबा Image Source : FILE

भोपाल: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। इस बार वह अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। दरअसल शनिवार को कथावाचन के दौरान कुछ पत्रकारों ने उनसे उनकी शादी को लेकर सवाल किया। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अब हम जल्दी ही शादी करेंगे। जल्द ही मेरे सिर पर सेहरा सज जाएगा।

' मैंने अपनी माता को बोल दिया है कि बहु खोज लो'

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने अपनी माता को बोल दिया है कि बहु खोज लो। उन्हें बहु पसंद आ जाएगी तो माता-पिता की आज्ञा मिलते ही हम शादी कर लेंगे। उन्होंने कहा कि अब मैं इसकी बातें सुन-सुनकर पाक चुका हूं। अब मैं खुद मां को कहने लगा हूं कि बहु खोज लो। बागेश्वर बाबा ने कहा कि कुछ पत्र आये हैं। उसमें धमकी लिखी है कि अगर आप बारात लेकर नहीं आएंगे तो हम आत्महत्या कर लेंगे। अब ऐसे-ऐसे लवेरिया भरे पत्र आ रहे हैं, तो मैं क्या कर सकता हूं।

'आत्महत्या जैसे कृत्य बिलकुल भी ना करें'

धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि इन पत्रों के बाद मैंने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में मैंने कहा है कि आत्महत्या जैसे कृत्य बिलकुल भी ना करें। मुझे गुरु और माता-पिता की आज्ञा मिलते ही मैं शादी कर लूंगा। जल्द ही मेरे सिर पर सेहरा सजने वाला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।