1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. 'चीन से क्यों डरते हैं पीएम मोदी', राहुल गांधी के बयान पर उपजे विवाद के बीच दिग्विजय सिंह ने किया सवाल

'चीन से क्यों डरते हैं पीएम मोदी', राहुल गांधी के बयान पर उपजे विवाद के बीच दिग्विजय सिंह ने किया सवाल

 Reported By: PTI Edited By: Akash Mishra
 Published : Dec 17, 2022 11:37 pm IST,  Updated : Dec 17, 2022 11:37 pm IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के चीन से युद्ध के खतरे वाले बयान के बाद उपजे विवाद के बीच कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन की सरकार और उसकी सेना से डरते क्यों हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह(फाइल फोटो)- India TV Hindi
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह(फाइल फोटो) Image Source : PTI

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के चीन से युद्ध के खतरे वाले बयान के बाद उपजे विवाद के बीच कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन की सरकार और उसकी सेना से डरते क्यों हैं। शुक्रवार को अपनी ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ में राहुल गांधी ने दावा किया था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है जबकि भारत सरकार सो रही है और खतरे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है।

वे लाल आंखें कहां हैं- दिग्विजय सिंह

राहुल के इस बयान के बाद कांग्रेस और भाजपा के नेताओं की बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। सिंह ने सवाल किया, ‘‘नरेंद्र मोदी चीन की सेना और सरकार से डरते क्यों हैं? जब मोदी विपक्ष में थे तो वह तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सलाह देते थे कि वे चीन को लाल आंखें (जुझारुपन) दिखाएं। वे लाल आंखें कहां हैं?’’  सिंह ने दावा किया कि जब चीनी सेना ने भारत की भूमि में ‘‘घुसपैठ’’ की थी तो तत्कालीन प्रमुख रक्षा अध्यक्ष ने इसे स्वीकार किया था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इससे इनकार किया।

'मोदी सरकार की नीतियां देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रही'

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भारत में चीनी इंपोर्ट दोगुना हो गया है जबकि भारत का एक्सपोर्ट गिर गया है। सिंह ने आगे आरोप लगाया कि मोदी सरकार की नीतियां चीन को मजबूत करते हुए देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रही हैं। मध्य प्रदेश के मुद्दों पर बोलते हुए सिंह ने आरोप लगाया कि शिवराज सिंह चौहान सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फर्जी मामले दर्ज कर रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने बीना, खुरई और सुरखी का दौरा किया और उन कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले, जिन्हें कथित तौर पर झूठे मामलों में फंसाया गया है और प्रशासन द्वारा परेशान किया जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।