1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. क्या अमेठी से फिर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी? जानिए इस पर उन्होंने क्या दिया जवाब?

क्या अमेठी से फिर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी? जानिए इस पर उन्होंने क्या दिया जवाब?

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Nov 28, 2022 11:55 pm IST,  Updated : Nov 28, 2022 11:55 pm IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच सत्ता की अनबन लंबे समय से चली आ रही है। इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को इंदौर में कहा कि दोनों ही नेता पार्टी के लिए संपत्ति हैं। राहुल फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं, जो कि अभी मध्य प्रदेश के इंदौर में है।

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi Image Source : FILE

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की देशभर में चर्चा है। यह  यात्रा इन दिनों मध्यप्रदेश में हैं। वे लगातार अमेठी से चुनाव लड़ते रहे हैं। हालांकि पिछले चुनाव में वे केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे। क्या इस बार वे अमेठी से फिर चुनाव लड़ेंगे, इस बात पर जानिए उन्होंने क्या जवाब दिया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच सत्ता की अनबन लंबे समय से चली आ रही है। इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को इंदौर में कहा कि दोनों ही नेता पार्टी के लिए संपत्ति हैं। राहुल फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं, जो कि अभी मध्य प्रदेश के इंदौर में है।

इंदौर में ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, राहुल गांधी ने अमेठी से चुनाव लड़ने पर भी बात की। राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे या नहीं इसका फैसला एक या डेढ़ साल बाद लिया जाएगा। ऐसा खुद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा। उन्होंने कहा कि 'फिलहाल मेरा ध्यान भारत जोड़ो यात्रा पर है।'

'अभी नहीं देंगे इसका जवाब'

जब राहुल से यह पूछा गया कि अगर मौका दिया गया तो क्या वह दोबारा अमेठी से चुनाव लड़ना चाहेंगे, तो राहुल गांधी ने कहा, 'मैं मीडिया को कोई हेडलाइन नहीं देना चाहता क्योंकि फिलहाल मेरा ध्यान भारत जोड़ो यात्रा पर है।' उन्होंने कहा, 'इस मुद्दे पर आपके सवाल का जवाब एक साल या डेढ़ साल बाद आएगा।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।