1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. छिंदवाड़ा में विदेश से लौटी युवती पाई गई Omicron संक्रमित, मध्य प्रदेश में अबतक 10 मामले

छिंदवाड़ा में विदेश से लौटी युवती पाई गई Omicron संक्रमित, मध्य प्रदेश में अबतक 10 मामले

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jan 02, 2022 03:21 pm IST,  Updated : Jan 02, 2022 03:21 pm IST

इससे पहले प्रदेश के औद्योगिक केन्द्र कहे जाने वाले इंदौर शहर में कोविड-19 के इस वेरिएंट के नौ मामले पाए गए थे। इसी के साथ प्रदेश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले बढ़कर 10 हो गए हैं।

covid test- India TV Hindi
छिंदवाड़ा में विदेश से लौटी युवती पाई गई Omicron संक्रमित, प्रदेश में अबतक 10 मामले Image Source : PTI

Highlights

  • इंदौर में ओमिक्रॉन वेरिएंट के नौ मामले पाए गए थे
  • मध्य प्रदेश में अब ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले बढ़कर 10 हो गए

छिंदवाड़ा (मप्र): मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में हाल में नीदरलैंड से लौटी 26 वर्षीय युवती कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित पाई गई है। मध्य प्रदेश में इंदौर के बाहर यह ओमिक्रॉन का पहला मामला है। इससे पहले प्रदेश के औद्योगिक केन्द्र कहे जाने वाले इंदौर शहर में कोविड-19 के इस वेरिएंट के नौ मामले पाए गए थे। इसी के साथ प्रदेश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले बढ़कर 10 हो गए हैं।

उप मंडलीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) अतुल सिंह ने रविवार को कहा, ‘‘26 वर्षीय युवती नीदरलैंड से 26 दिसंबर को भारत लौटी थी, जिसका दिल्ली में कोविड-19 के लिए नमूना लिया गया था। इसके बाद वह 30 दिसंबर से छिंदवाड़ा स्थित अपने घर में पृथक-वास में थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली से प्रशासन को शुक्रवार से सूचना प्राप्त हुई कि युवती की जांच रिपोर्ट में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। इसके बाद तत्काल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।’’

सिंह ने बताया कि युवती के संपर्क में आए उसके परिवार के तीन सदस्यों को भी घर में पृथक-वास में रखा गया है। वहीं, छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ शिखर सुराना ने बताया कि युवती दिल्ली से पातालकोट एक्सप्रेस से छिंदवाड़ा आई थी और तभी से वह अपने घर पर पृथक-वास में थी।’’

(इनपुट- एजेंसी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।