1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश के अनूपपुर में शराब खरीदने आए युवकों को लाठी डंडे और बोतल से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

मध्य प्रदेश के अनूपपुर में शराब खरीदने आए युवकों को लाठी डंडे और बोतल से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Nov 20, 2025 06:21 pm IST,  Updated : Nov 20, 2025 06:31 pm IST

अनूपपुर जिले के चाचाई थाना क्षेत्र के बरंगवा शराब दुकान में ग्राहक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।

युवकों को लाठी डंडे और बोतल से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा  - India TV Hindi
युवकों को लाठी डंडे और बोतल से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा Image Source : REPORTER

अनूपपुरः मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में शराब की दुकान के कर्मचारियों और शराब खरीदने आए युवकों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे और शराब की बोतलों से हमला किया। युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। 

जानकारी के अनुसार, गौतम कोल ,राकेश दास नामक युवकों पर शराब ठेकदार के कर्मचारियों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में राकेश दास का सर फूट गया। युवक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अनूपपुर जिला चिकित्साल में भर्ती कराया गया। 

इस वजह से हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि शराब लेने आए युवकों का ठेके के कर्मचारियों से प्रिंट रेट से अधिक रेट में शराब देने को लेकर विवाद हुआ था। दुकान के कर्मचारियों ने शराब लेने गए शख्स के द्वारा शराब दुकान में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया है। चाचाई पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया गया है। 

यहां देखें वीडियो

 तलवारें और लाठियों से लैस नकाबपोश लोगों ने कैफ़े में तोड़फोड़ की

वहीं, भोपाल के मिसरोद इलाके में पुरानी रंजिश के कारण तलवारें और लाठियों से लैस लगभग 20 नकाबपोश लोगों के एक समूह ने एक कैफ़े में तोड़फोड़ की। इसके बाद पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पंद्रह से बीस नकाबपोश लोग तलवारें और लाठियां लहराते हुए कैफ़े में घुस गए और उसमें तोड़फोड़ की। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि कैफ़े में कुछ ही ग्राहक थे, लेकिन वे डर के मारे भाग निकले।" उन्होंने बताया कि यह घटना दो मिनट से भी कम समय तक चली और कैफ़े के सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई। कैफ़े मालिक सक्षम गिरी ने बाद में मिसरोद थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

रिपोर्ट- विशाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।