1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: जेल के 14 कर्मियों में Coronavirus की पुष्टि, औरंगाबाद में मामले 2264 हुए

महाराष्ट्र: जेल के 14 कर्मियों में Coronavirus की पुष्टि, औरंगाबाद में मामले 2264 हुए

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 10, 2020 02:20 pm IST,  Updated : Jun 10, 2020 02:20 pm IST

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले की हरसूल जेल के 14 जेलकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। जेल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र: जेल के 14 कर्मियों में Coronavirus की पुष्टि, औरंगाबाद में मामले 2264 हुए- India TV Hindi
महाराष्ट्र: जेल के 14 कर्मियों में Coronavirus की पुष्टि, औरंगाबाद में मामले 2264 हुए Image Source : PTI/FILE

औरंगाबाद: महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले की हरसूल जेल के 14 जेलकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। जेल अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इससे पहले, जेल के 29 विचाराधीन कैदियों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई थी जिसके बाद जेल प्रशासन को कर्मचारियों के नमूने लेने भेजा गया था। एक वरिष्ठ जेल अधिकारी ने बताया कि दो अधिकारियों समेत 14 पुलिसकर्मियों की जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

उन्होंने बताया कि सभी नए मरीजों में संकर्मण के कोई भी लक्षण नहीं हैं और उन्हें जेल परिसर में बनाए गए पृथक-वास सुविधा में रखा गया है। औरंगाबाद नगर निगम के कर्मचारी उन पर निगरानी रख रहे हैं। बुधवार को संक्रमण के 114 नए मामले सामने आने के बाद औरंगाबाद में कोविड-19 के कुल मामले 2,264 हो गए। अब तक कुल 1283 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं जबकि 865 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।