Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में 25 फिल्मी सेलिब्रिटीज के साथ हुई करोड़ों की धोखाधड़ी, एड कराने के बाद नहीं दिए रुपये; केस दर्ज

मुंबई में 25 फिल्मी सेलिब्रिटीज के साथ हुई करोड़ों की धोखाधड़ी, एड कराने के बाद नहीं दिए रुपये; केस दर्ज

Reported By : Saket Rai Edited By : Amar Deep Published : Mar 16, 2025 08:36 am IST, Updated : Mar 16, 2025 08:36 am IST

मुंबई में एडवर्टाइजमेंट कराने के बाद सेलिब्रिटीज को पैसे न देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

मुंबई में 25 फिल्मी सेलिब्रिटीज के साथ धोखाधड़ी।- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE मुंबई में 25 फिल्मी सेलिब्रिटीज के साथ धोखाधड़ी।

मुंबई: एनर्जी ड्रिंक के एडवर्टाइजमेंट के नाम पर सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कंपनी के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इसमें लगभग 25 बड़े सेलिब्रिटीज को उनका पैसा नहीं मिला। वहीं इस मामले को लेकर मुंबई के चेंबूर पुलिस स्टेशन में सेलिब्रिटी मैनेजिंग कंपनी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें कई बड़ी हस्तियों से एनर्जी ड्रिंक का एडवर्टाइजमेंट कराकर उनका पैसा न देने का आरोप लगाया गया है। इसमें 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में कथित तौर पर लगभग 1.5 करोड़ का बकाया की जानकारी दी गई है। जिन लोगों पर आरोप लगाया गया है उनमें तनिष छेड़जा, मनु श्रीवास्तव, फैसल रफीक, अब्दुल और रितिक पांचाल के नाम शामिल हैं। सेलिब्रिटी मैनेजिंग कंपनी चलाने वाली रोशन गैरी द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

फोन पर की 25 कलाकारों की मांग

बता दें कि इस धोखाधड़ी की वजह से प्रभावित होने वाले फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड जगत के कई बड़े नाम हैं। इसमें अभिनेत्री अंकिता लोखंडे, आयुष शर्मा और ऐसे कई बड़े नाम शामिल हैं। शिकायतकर्ता रोशन (48), अंधेरी (पश्चिम) की निवासी हैं और एक कंपनी चलाती हैं, जो कार्यक्रमों और विज्ञापनों के लिए मशहूर हस्तियों के साथ कोलैबोरेशन कराती है। उन्होंने बताया कि जुलाई 2024 में, उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने दावा किया कि उसे एनर्जी ड्रिंक ब्रांड के विज्ञापन के लिए 25 कलाकारों की आवश्यकता है। बातचीत के बाद, आरोपी ने 10 लाख रुपये का एडवांस पेमेंट भेजने की बात कही। भुगतान की एक रसीद भेजी, लेकिन वास्तव में शिकायतकर्ता के खाते में कोई पैसा ट्रांसफर नहीं किया गया। बाद में, आरोपी ने बिंदर को दादर में एक पार्टी में कलाकारों को लाने के लिए कहा।

100 कलाकारों में से 25 को किया सिलेक्ट

इस पार्टी में अर्जुन बिजलानी, अभिषेक बजाज और हर्ष राजपूत सहित लगभग 100 कलाकार शामिल हुए, जहां विज्ञापन के लिए 25 लोगों का चयन किया गया। उनका कुल पेमेट 1.32 करोड़ रुपये तय किया गया। इसके बाद बिंदर को आश्वासन के तौर पर 15 लाख रुपये के चेक की तस्वीर भेजी गई, जिसमें वादा किया गया कि जल्द ही रकम उनके खाते में जमा कर दी जाएगी। इस पर विश्वास करते हुए रोशन ने विज्ञापन शूट जारी रखा और कंटेंट को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। इस समझौते के साथ कि सभी भुगतान 35 दिनों के भीतर कर दिए जाएंगे, सभी कंटेंट अलग-अलग सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अपलोड हुए। जिस एनर्जी ड्रिंक को इन सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और अभिनेताओं द्वारा शूट किया गया, उसका नाम स्काई 63 है। 

बाउंस हो गए चेक

दादर में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों को 2 लाख और 90,000 रुपये के दो चेक दिए गए, लेकिन दोनों ही बाउंस हो गए। आरोपी से संपर्क करने पर रोशन को बताया गया कि स्थानीय मुद्रा विनिमय के अनुसार दुबई से 22.5 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। हालांकि, दो दिन बीत जाने के बाद भी उनके खाते में कोई पैसा नहीं आया। इसके अलावा, अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश के लिए 6.5 लाख रुपये और अद्रिजा रॉय के लिए 1.25 लाख रुपये के दिए चेक भी बाउंस हो गए। 18 अक्टूबर 2024 को आरोपियों ने 35 लाख रुपये और 45 लाख रुपये के दो और चेक जारी किए, जिसमें वादा किया गया था कि दो दिनों के भीतर राशि जमा कर दी जाएगी। वादे पर भरोसा करके बिंदर ने अभिनेता जय भानुशाली, भूमिका गुरंग, अंकिता लोखंडे, आयुष शर्मा, सना सुल्तान, कुशाल टंडन, अद्रिजा रॉय, बसिन और अभिषेक बजाज को 35 लाख रुपए का अग्रिम भुगतान कर दिया। हालांकि, आरोपी का 80 लाख रुपए का चेक भी बाउंस हो गया, जिसके कारण बिंदर के चेक का भी भुगतान नहीं हो सका।

पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज

शिकायतकर्ता के मुताबिक कुल मिलाकर, कलाकारों के 1.32 करोड़ रुपये और रोशन के निजी फंड से 16.91 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई। उनकी शिकायत के बाद, मध्य प्रदेश के एक निवासी सहित पांच व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मुंबई पुलिस इस केस को इन्वेस्टिगेट कर रही है।

जिन सेलिब्रिटीज के पेमेंट का भुगतान नहीं हुआ उनके नाम-

  1. अंकिता लोखंडे
  2. आयुष शर्मा
  3. अभिषेक बजाज
  4. आद्रिजा रॉय
  5. बसिर अली
  6. नियती फतनानी
  7. पार्थ कलनावत
  8. समर्थ जुरैल
  9. हेली शाह
  10. कशिश
  11. अंकित गुप्ता
  12. मोहित मलिक
  13. विजयेंद्र कुमेरिया
  14. जन्नत जुबैर
  15. तेजस्वी प्रकाश
  16. करण कुंद्रा
  17. मिकी शर्मा
  18. रिधिमा पंडित
  19. जय भानुशाली
  20. कुशल टंडन
  21. विभा आनंद
  22. सना सुलतान
  23. भुमिका गुरांग
  24. ध्वनी पवार
  25. सना मकबूल

यह भी पढ़ें- 

लश्कर के आतंकी अबू कताल की पाकिस्तान में हत्या, हाफिज सईद का था करीबी, J&K के रियासी बस हमले की रची थी साजिश

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement