1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. बारिश बनी आफत! बाढ़ जैसे हालातों के बीच फंसे 30 पर्यटक और किसान, किया गया रेस्क्यू; देखें Video

बारिश बनी आफत! बाढ़ जैसे हालातों के बीच फंसे 30 पर्यटक और किसान, किया गया रेस्क्यू; देखें Video

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Amar Deep
 Published : Jul 22, 2024 09:57 am IST,  Updated : Jul 22, 2024 10:01 am IST

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। वहीं पानी की वजह से 30 किसान और पर्यटक फंस गए। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद इन सभी लोगों को रेस्क्यू किया गया।

पानी के बीच फंसे पर्यटकों और किसानों को किया गया रेस्क्यू।- India TV Hindi
पानी के बीच फंसे पर्यटकों और किसानों को किया गया रेस्क्यू। Image Source : INDIA TV

चंद्रपुर: महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश से हाल बेहाल है। नागपुर, भंडार और चंद्रपुर सहित तमाम जिलों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच चंद्रपुर जिले में भी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। वहीं बारिश की वजह से पानी के बीच घिरे 30 लोगों को कल देर शाम को रेस्क्यू किया गया है। बताया जा रहा है कि रिसोर्ट में फंसे पर्यटकों के साथ-साथ खेतों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकला गया है।

बारिश की वजह से इलाके में भरा पानी

दरअसल, जिले में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश की वजह से जिले के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। इसी बीच अजयपुर गांव के पास कई किसान खेतों में फंस गए। तो वहीं चंद्रपुर आए कुछ पर्यटक भी रिसोर्ट में रुके थे, वह भी बाढ़ की चपेट में आ गये। वहीं पर्यटकों और किसानों के पानी में फंसे होने की जानकारी प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की रेस्क्यू टीम ने राहत अभियान शुरू कर दिया। रेस्क्यू टीम ने तीन अलग-अलग रिसोर्ट में फंसे पर्यटकों को किसी तरह से बाहर निकाला। इसके अलावा रिसोर्ट के कर्मचारियों को भी बोट की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

पर्यटकों और किसानों को किया गया रेस्क्यू

वहीं अचानक पानी बढ़ने की वजह से कुछ किसान भी खेत में फंस गए थे। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें भी सुरक्षित बाहर निकाला। इस समय बाढ़ में फंसे नागरिकों को सुरक्षित स्थान पहुंचाने और बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी विनय गौड़ा समेत जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी तमाम प्रयास कर रहे हैं। अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा सभी बाढ़ पीड़ितों का समुचित ख्याल रखते हुए आवास एवं भोजन की व्यवस्था की गई है। बता दें कि कुल 30 लोगों का सही सलामत रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

यह भी पढ़ें- 

रामपुर में दर्दनाक हादसा, रोडवेज और प्राइवेट बस की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन की मौत; 49 लोग घायल

Weather Update: देश भर में आज झूमकर बरसेगा सावन, दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक जानें हर राज्य के मौसम का हाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।