1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. हवा में हादसा! फ्लाइट की टक्कर से 36 फ्लेमिंगो बर्ड्स की हुई मौत, मुंबई के कई इलाकों से मृत मिलीं

हवा में हादसा! फ्लाइट की टक्कर से 36 फ्लेमिंगो बर्ड्स की हुई मौत, मुंबई के कई इलाकों से मृत मिलीं

 Reported By: Atul Singh Edited By: Amar Deep
 Published : May 21, 2024 11:34 am IST,  Updated : May 21, 2024 11:34 am IST

मुंबई के कई इलाकों से मृत फ्लेमिंगो बर्ड्स बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि मुंबई आ रही एमिरेट्स फ्लाइट की टक्कर से करीब 36 फ्लेमिंगो बर्ड्स की मौत हुई है।

फ्लाइट की टक्कर से 36 फ्लेमिंगो बर्ड्स की मौत।- India TV Hindi
फ्लाइट की टक्कर से 36 फ्लेमिंगो बर्ड्स की मौत। Image Source : INDIA TV

मुंबई: शहर के घाटकोपर इलाके में अलग-अलग स्थानों पर कम से कम 36 फ्लेमिंगो मृत पाए गए हैं। एक वन्यजीव कल्याण समूह के सदस्य ने मंगलवार को इस घटना की जानकारी दी। ‘रेस्किंग एसोसिएशन फॉर वाइल्डलाइफ वेलफेयर’ (आरएडब्ल्यूडब्ल्यू) के संस्थापक और वन विभाग में मानद वन्यजीव वार्डन पवन शर्मा ने बताया कि घाटकोपर में कुछ स्थानों पर मृत पक्षी देखे जाने के बारे में कई लोगों के फोन आ रहे थे। उन्होंने बताया कि मौत की असली वजह का पता लगाने के लिए मृत पक्षियों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

रात 9 बजे हुए हादसा

मुम्बई आ रही एक एमिरेट्स फ्लाइट की टक्कर से 36 फ्लेमिंगो बर्ड्स की मौत हो गई। ये घटना सोमवार रात 9 बजे की बताई जा रही है। वहीं इस टक्कर के बाद कई मरे हुए फ्लेमिंगो बर्ड्स मुम्बई के घाटकोपर इलाके में मिले। बताया जा रहा है कि एमिरेट्स की फ्लाइट नंबर EK 508 के साथ ये हादसा हुआ। वहीं इस टक्कर की वजह से फ्लाइट को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इसके बावजूद फ्लाइट ने एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कर ली। फिलहाल फ्लाइट में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वन अधिकारियों और एनिमल एक्टिविस्ट ने मरे हुए फ्लेमिंगो बर्ड्स को हटाया है।

अलग-अलग इलाकों से मृत मिलीं 

इस हादसे के कई वीडियो भी सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि मृत फ्लेमिंगो बर्ड्स मुंमई के कई अलग-अलग इलाकों से बरामद किए गए। स्थानीय लोगों ने फोन करके इसकी सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग और अन्य टीमें मौके पर पहुंची और मृत फ्लेमिंगो बर्ड्स को कब्जे में लिया। इसके बाद सभी मृत बर्ड्स को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि हर साल लाखों की संख्या में गर्मी के मौसम में फ्लेमिंगो बर्ड्स ठाणे और नवी मुंबई के वेटलैंड इलाके में आते हैं। 

यह भी पढ़ें-

Swati Maliwal Case: सीएम स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों से SIT ने की पूछताछ, FSL के लिए भेजी गई सीसीटीवी की DVR

आरोपी बेटे को जमानत मिली तो बिल्डर पिता हुए गिरफ्तार, पुणे हिट एंड रन मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।