1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. आरोपी बेटे को जमानत मिली तो बिल्डर पिता हुए गिरफ्तार, पुणे हिट एंड रन मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन

आरोपी बेटे को जमानत मिली तो बिल्डर पिता हुए गिरफ्तार, पुणे हिट एंड रन मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन

 Reported By: Atul Singh, Edited By: Malaika Imam
 Published : May 21, 2024 10:10 am IST,  Updated : May 21, 2024 10:12 am IST

पुणे हिट एंड रन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुणे पुलिस ने नाबालिग आरोपी के बिल्डर पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पिता को संभाजीनगर जिले से गिरफ्तार किया गया।

पुणे हिट एंड रन केस - India TV Hindi
पुणे हिट एंड रन केस

महाराष्ट्र के पुणे शहर में शनिवार को एक भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में एक महंगी पोर्शे कार ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी थी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। इस कार को एक नाबालिग युवक चला रहा था। अब इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुणे पुलिस ने आरोपी के पिता बिल्डर विशाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पिता को महाराष्ट्र के संभाजीनगर जिले से गिरफ्तार किया गया है।

इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। यह घटना शहर के कल्याणी नगर में हुई। घटना के तुरंत बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन 15 घंटे बाद ही उसे जमानत भी मिल गई। मामला दर्ज होते ही आरोपी का पिता फरार चल रहा था। विशाल अग्रवाल हिट एंड रन मामले में कार से दो लोगों को उड़ाने वाले आरोपी का पिता है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

तेज रफ्तार कार से बाइक की टक्कर 

दरअसल, ये घटना कल्याणी नगर में देर रात के करीब 2.30 बजे घटी। जाने-माने बिल्डर के बेटे ने अपनी पोर्शे कार से बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार लड़के और लड़की की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान अनीस अवलिया और अश्विनी कोस्टा के रूप में हुई है। हादसे के वक्त पोर्शे कार तेज रफ्तार में चल रही थी। आरोपी नाबालिग ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा दी थी और पार्टी करने के बाद वह लौट रहा था। इस हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने आरोपी के साथ जमकर मारपीट भी की।

आरोपी के पिता पर क्या है आरोप?

आरोपी नाबालिग ड्राइवर के पिता विशाल अग्रवाल ब्रह्मा रियल्टी नाम से कंपनी चलाते हैं। आरोपी के पिता पर आरोप है कि उन्होंने अपने नाबालिग बेटे को पोर्शे क्यों चलाने दी? बिना ड्राइविंग लाइसेंस के उन्होंने अपने बेटे को कार चलाने दी, जो लापरवाही है। वहीं, जिस पब में नाबालिग लड़के को शराब परोसी गई थी, उस पर भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पिता और पब पर कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।